Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोक आस्था और सू्र्य उपासना के महापर्व छठ पर सूर्यधाम सिदगोड़ा के छठ घाट तालाब में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, श्रद्धा और भक्तिभाव का दिखा अद्भुत नजारा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लोक आस्था और सू्र्य उपासना के महापर्व छठ पर सूर्यधाम सिदगोड़ा के छठ घाट तालाब में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, श्रद्धा और भक्तिभाव का दिखा अद्भुत नजारा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोक आस्था और सू्र्य उपासना के महापर्व छठ पर सूर्यधाम सिदगोड़ा के छठ घाट तालाब में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, श्रद्धा और भक्तिभाव का दिखा अद्भुत नजारा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। लोक आस्था और सू्र्य उपासना के महापर्व छठ पूजा पर हजारों छठव्रतधारियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। वहीं, महापर्व छठ पर एक बार फिर सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में आस्था के जनसैलाब का अनुपम दृश्य देखने को मिला। इस दौरान छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भगवान भास्कर के आराधना में लीन रही। सूर्य मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ हजारों छठव्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य देने छठ घाट तालाब पर पहुंचे। छठव्रतियों ने सूर्यधाम के दोनों छठ घाट तालाबों पर परंपरागत रीति से अस्ताचलगामी और उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया। परिसर में छठ मइया के भजन गूंजते रहे और भक्तों की आस्था देखते ही बनती थी।

    इस अवसर पर हजारों छठव्रतियों के संग राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने सपरिवार भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और जमशेदपुर सहित प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्र ललित दास एवं पुत्रवधू सह भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू मौजूद रहीं। उन्होंने सपरिवार सूर्य देव के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन किया। सूर्य मंदिर समिति की ओर से छठ पूजा को लेकर दोनों छठ घाट तालाबों की सुंदर साफ- सफाई की गई थी। वहीं, रंग-बिरंगी लाइटों से घाटों और एवं सुगंधित फूलों से पूरे मंदिर परिसर एवं सूर्य मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मंदिर परिसर में मेडिकल टीम, एम्बुलेंस के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरे, स्थानीय प्रशासन की तैनाती समेत मंदिर समिति के दर्जनों सदस्यगण व्यवस्था में तत्पर दिखे।

     

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि लोक आस्था और सूर्य उपासना का यह महापर्व हमें जीवन में अनुशासन, पवित्रता और समर्पण का संदेश देता है। यह पर्व हमारी संस्कृति की आत्मा है, जो हमें समाज और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व नारी शक्ति के तप, त्याग और श्रद्धा का प्रतीक है, जो संपूर्ण समाज को एकता और सद्भाव के सूत्र में पिरोता है। उन्होंने कहा कि सूर्य मंदिर समिति ने स्वच्छता, पवित्रता एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बेहतर प्रबंध किया, जिसकी उन्होंने सराहना की।

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास लोक आस्था और सू्र्य उपासना के महापर्व छठ पर सूर्यधाम सिदगोड़ा के छठ घाट तालाब में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ श्रद्धा और भक्तिभाव का दिखा अद्भुत नजारा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस और अपराधी के बीच जोरदार मुठभेड़
    Next Article पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने दोमुहानी घाट पर दिया उगते सूर्य को अर्ध्य

    Related Posts

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    June 17, 2026

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    June 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 24 विधायक एक साथ आए नजर

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 24 विधायक एक साथ आए नजर

    बंजर जमीन उगल रही सोना: ‘वादी परियोजना’ से लखपति बन रहे सरायकेला के आदिवासी किसान

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.