Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वरीय पदाधिकारियों ने किया परेड का निरीक्षण
    Breaking News झारखंड

    वरीय पदाधिकारियों ने किया परेड का निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ✍निजाम खान
    ■ *उपायुक्त, जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमन कुमार , उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा ने गणतंत्र दिवस 2020 की तैयारियों को लेकर गांधी मैदान, जामताड़ा में आज दिनांक 23.01.2020 को परेड का निरीक्षण किया।*

    ∆ *नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 124 वीं जयंती के अवसर पर उनके तैल चित्र पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक,उप विकास आयुक्त सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।*

    आज दिनांक 23.01.2020 को जामताड़ा जिला स्थित गांधी मैदान, जामताड़ा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को होने वाले परेड को लेकर विभिन्न प्लाटूनों में जिला पुलिस बल, आईआरबी-1 बटालियन एवं जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेटों के द्वारा की जा रही गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का निरीक्षण उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा प्र से) एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमन कुमार( भा पु से) ने संयुक्त रूप से किया।

    *16 प्लाटून इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा ले रहे हैं*

    इस वर्ष विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्रा परेड में हिस्सा ले रहे हैं। परेड में आईआरबी-1 झिलुवा, जिला पुलिस बल, सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल की एनसीसी टीम, एडवर्ड इंग्लिश स्कूल, आवासीय विद्यालय दुलाडीह, जवाहर नवोदय विद्यालय, डीएन एकेडमी की बैंड पार्टी, एवं टीम , संत जोसेफ स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय, भारत स्काउट, भारत गाइड, संत एंथाॅनी स्कूल, बालिका उच्च विद्यालय, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, आश्रम बालिका विद्यालय एवं विवेकानंद इंस्टीच्यूशन के छात्र-छात्राएं परेड के लिए जिला पुलिस बल के साथ सार्जेंट मेजर श्री कामेश्वर राम एवं डीएन एकेडमी के निदेशक श्री प्रदीप भैया के निर्देशन में रिहर्सल कर रहे हैं।

    *उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा ने परेड का निरीक्षण किया, परेड की सलामी ली, उपायुक्त ने झंडोतोलन किया।*

    तत्पश्चात आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 124 वीं जयंती के अवसर पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, नजरत उप समाहर्ता, सार्जेंट मेजर सहित अन्य अधिकारियों ने नेताजी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया।
    *नेताजी जयंती को लेकर उपायुक्त ने किया संबोधित*
    उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती की शुभकामनाएं सभी को दी, कहा कि हमारे देश की आजादी में नेताजी का भी बहुत बड़ा योगदान था। किसी भी लड़ाई को अहिंसा पूर्वक ही नहीं लड़ा जा सकता है।अंग्रेजों को इस देश से भगाने में नेताजी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। हम सभी को नेताजी की जयंती पर उन्हें याद करना चाहिए साथ ही उनके बताए क़दमों पर चलना चाहिए।

    *छोटे छोटे बच्चो के द्वारा एवं सभी 16 प्लाटूनों के द्वारा एक कदम ताल से चलते हुए दृश्य काफी मनमोहक लग रहा था।*

    *प्लाटूनों में इंप्रूवमेंट की जरूरत इस पर विशेष ध्यान दें – पुलिस अधीक्षक*

    परेड निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने सार्जेंट मेजर को निर्देश दिया कि सभी बच्चों के द्वारा एक कदम ताल में नहीं चला जा रहा है। किसी का हाथ ऊपर तो किसी का नीचे रह जा रहा है, इस कमी को दूर करने के लिए उसमे और इंप्रूवमेंट के जरूरत है इसके लिए आप खुद से देखे एवं उनके शिक्षक भी ध्यान दें। साथ ही पुलिस बल भी अपनी तैयरियों की इंप्रूव करें।

    इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा, नजारत उप समाहर्ता श्री विजय केरकेट्टा, सार्जेंट मेजर श्री कामेश्वर राम, डीएन एकेडमी के निदेशक श्री प्रदीप कुमार भैया सहित खेल शिक्षक मौके पर मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपदाधिकारीयों ने नेताजी के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
    Next Article जय हिंद यह केवल नारा नहीं भारत के प्रति सर्वोच्च सम्मान का प्रतीक :हेमंत सोरेन

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.