झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के आवासा पहूंचे राज्यपाल संतोष गंगवार,विधानसभाध्यक्ष ने किया स्वागत
रांची: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने राज्यपाल संतोष गंगवार का अपने रांची स्थित सरकारी आवास पर आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल गंगवार अपने सुपुत्र के विवाह के आशीर्वाद समारोह में आमंत्रण देने हेतु स्वयं आमंत्रण पत्र लेकर अध्यक्ष महतो के आवास पहुँचे। इस दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई तथा राज्य के विकास एवं सामाजिक समरसता को लेकर विचार-विमर्श भी हुआ।
अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने राज्यपाल के सुपुत्र को विवाह की हार्दिक शुभकामनाएँ और मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि यह पारिवारिक अवसर प्रेम, एकता और नई जिम्मेदारियों की शुरुआत का प्रतीक है। महतो ने राज्यपाल के परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि ऐसे अवसर समाज में आपसी संबंधों को और मजबूत बनाते हैं।
इस मुलाकात के दौरान पारस्परिक सम्मान और सौहार्द का भाव स्पष्ट दिखाई दिया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने विधानसभा अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह और शुभकामनाएँ उनके परिवार के लिए अत्यंत मूल्यवान हैं। यह भेंट राजनीतिक और सामाजिक जीवन में आपसी सौहार्द और सहयोग की मिसाल बनी।

