Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाथियों का आतंक जारी, 9 गांवों के 54 किसानों की फसल चौपट, प्रशासन अलर्ट मोड पर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    हाथियों का आतंक जारी, 9 गांवों के 54 किसानों की फसल चौपट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हाथियों का आतंक जारी, 9 गांवों के 54 किसानों की फसल चौपट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    कोरबा:- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। वनमंडल कोरबा में घूम रहे 2 दंतैल हाथी गुरुवार रात धरमजयगढ़ वनमंडल लौट गए हैं। लेकिन अभी भी क्षेत्र में 59 हाथी 3 झुंड में घूम रहे हैं। हाथियों ने 9 गांवों के 54 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। शाम होते ही हाथियों का समूह भोजन की तलाश में बंट जाता है। सभी हाथी अभी करतला रेंज में ही घूम रहे हैं। ग्राम कोटमेर में 8 हाथी है।

     

    हाथियों ने यहां के 6 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों का यह झुंड रात के समय ही कोरबा रेंज से पहुंचा है। दूसरा झुंड नोनदरहा में घूम रहा है। इनकी संया 20 है। हाथियों ने नोनदरहा के साथ ही जोगीपाली और बोतली के 9 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। कोटमेर में दूसरा झुंड 30 हाथियों का है। यहां कोटमेर, पीड़िया, बड़मार, टेंगनमार और सुईयानारा के 39 किसानों की फसल को चौपट कर दिया। सुबह ग्रामीण जब खेत पहुंचे तो इसका पता चला।

     

    वन विभाग का कहना है कि हाथी गांव के आसपास नहीं जा रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण झुंड में 17 बच्चों का होना है। फसल क्षति का आकंलन किया जा रहा है। इसके बाद मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा। जंगल के बीच खेतों में धान की फसल होने से भोजन के लिए बाहर नहीं निकल रहे हैं। कोरबा वन मंडल के करतला रेंज में हाथी दो झुंड में घूम रहे हैं।

    9 गांवों के 54 किसानों की फसल चौपट प्रशासन अलर्ट मोड पर हाथियों का आतंक जारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक संस्था लोक समर्पण ने भुइयांडीह में 251 व्रतधारियों के बीच सूप, साड़ी व सम्पूर्ण छठ पूजन सामग्री का किया वितरण
    Next Article रेलवे की जमीन पर अवैध निर्माण को हटाने के लिए थमाया नोटिस,7 दिन की मोहलत ने बढ़ाई चिंता

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.