Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिल्लत नगर में गोलीकांड, युवक गंभीर रूप से घायल — क्षेत्र में दहशत का माहौल
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मिल्लत नगर में गोलीकांड, युवक गंभीर रूप से घायल — क्षेत्र में दहशत का माहौल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मिल्लत नगर में गोलीकांड, युवक गंभीर रूप से घायल — क्षेत्र में दहशत का माहौल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में शुक्रवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक गोली चलने की आवाज गूंजी। फायरिंग की इस घटना में स्थानीय युवक जफर अली उर्फ राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।

     

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जफर अली अपने घर के पास खड़ा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल युवक को टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

     

    घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

     

    पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह घटना पुरानी रंजिश या आपसी विवाद से जुड़ी हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही संभव होगा। इस सिलसिले में पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है।

     

    गोलीकांड के बाद मिल्लत नगर में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।

    वहीं, थाना प्रभारी ने नागरिकों से संयम बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

    मिल्लत नगर में गोलीकांड युवक गंभीर रूप से घायल — क्षेत्र में दहशत का माहौल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला उपचुनाव : 14 में से 1 प्रत्याशी ने वापस लिया नाम, अब 13 उम्मीदवार मैदान में
    Next Article जमशेदपुर : साकची कचहरी बाबा मंदिर में जुस्को द्वारा बाउंड्री वॉल निर्माण का विरोध, स्थानीय समिति के दबाव में कार्य रोका गया

    Related Posts

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    November 11, 2026

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    November 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.