पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं लायंस क्लब भारत ने 201 छठःव्रतियों के बीच वितरण किया निषुल्क सूप
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर 24 अक्टूबर: छठ महापर्व के अवसर पर पंचमुखी हनुमान मंदिर सोनारी एवं लायंस क्लब भारत के संयुक्त तत्वाधान में सोनारी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर के पास छठ व्रतियों के बीच 201 सूपों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छठ व्रतियों की सुविधा सुनिश्चित करना और इस पावन पर्व पर सामाजिक सहयोग का संदेश देना था। इस अवसर पर लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन सह भाजपा नेता भरत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उनके साथ पंचमुखी हनुमान मंदिर के संरक्षक लायन रोहित सिंह, विशाल मिश्रा, अजय सिंह, श्री प्रकास, विक्रम सिंह, आयुष्मान सिंह, राजेश सिंह, युवराज सिंह सहित अन्य सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे।
भरत सिंह ने कहा कि छठ पूजा बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत की संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। ऐसे अवसरों पर जरूरतमंद व्रतियों की सहायता करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति और लायंस क्लब भारत के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

