Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परसुडीह में बड़ी चोरी, मोहम्मद हलिम खान के घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    परसुडीह में बड़ी चोरी, मोहम्मद हलिम खान के घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    परसुडीह में बड़ी चोरी, मोहम्मद हलिम खान के घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    परसुडीह मखदुमपुर रोड नंबर 2 लाइन किनारे रहने वाले मोहम्मद हलिम खान उर्फ राजू के घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखी पेटी को उठाकर ले गए। कुछ दूरी पर लाइन किनारे उसी पेटी को तोड़कर उसमें रखे लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक, चोरी में चोरों ने लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवर और करीब 20 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ किया है। शुक्रवार तड़के जब गृहस्वामी मोहम्मद हलिम की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि घर के बाहर लाइन किनारे टूटी हुई पेटी पड़ी है और आसपास के सामान बिखरे पड़े हैं। पेटी खोलने पर पता चला कि उसमें रखे सभी जेवर और नकदी गायब हैं।

    गृहस्वामी के बेटे मोहम्मद तौसिफ ने बताया कि चोरी गए जेवर और नकदी उनकी दादी व परिवार के अन्य सदस्यों के थे। इसमें पिता की वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी शामिल थी। चोरी की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन पुलिस गश्त न के बराबर है।

    घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और फिंगरप्रिंट सहित अन्य सबूत जुटाए। हालांकि, खबर लिखे जाने तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने और गली-मोहल्लों में सीसीटीवी लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी वारदातें रोकी जा सकें।

    परसुडीह में बड़ी चोरी मोहम्मद हलिम खान के घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाइवा मालिक और जेएलकेएमनेता के बीच खूनी संघर्ष, आत्मदाह की कोशिश, पुलिस का लाठीचार्ज।
    Next Article भालूबासा में श्री श्री दुर्गा पूजा काली पूजा समिति की ओर से लौकी वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

    Related Posts

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    July 11, 2026

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    July 11, 2026

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.