पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस कमेटी की बैठक में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की रणनीति पर चर्चा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी शामिल हुए।
बैठक में विशेष रूप से “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान को जोर-शोर से चलाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। साकची प्रखंड प्रभार क्षेत्र और स्वयंसेवी अभियान को मिलाकर 3000 हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य तय किया गया।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने अभियान की व्यापक सफलता और जनता में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

