Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिल गेट्स ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नजर आएंगे
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पश्चिम बंगाल बिहार राष्ट्रीय सिनेमा

    बिल गेट्स ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नजर आएंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिल गेट्स ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नजर आएंगे

    नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स भारतीय टेलीविजन पर अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। वह ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में एक अतिथि भूमिका निभाते नजर आएंगे।

    इस धारावाहिक की मुख्य कलाकार स्मृति ईरानी ने इसकी पुष्टि की है और इसे एक “ऐतिहासिक क्षण” बताया है।

    स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक के नए ‘प्रोमो’ में तुलसी विरानी (स्मृति ईरानी) वीडियो कॉल पर किसी व्यक्ति से बात करती दिखाई देती हैं। अपने परिचित अंदाज में वह कहती हैं, “जय श्री कृष्ण,” जिसका जवाब कॉल करने वाली इसी तरह देता है।

    तुलसी कहती हैं, “बहुत अच्छा लगा यह जानकर कि आप सीधे अमेरिका से मेरे परिवार से जुड़ रहे हैं। हम आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

    प्रोमो में इसके बाद वह कैमरे की ओर मुड़कर दर्शकों से कहती हैं, “आप सोच रहे हैं कि कौन हैं जो अमेरिका से सीधे विरानी परिवार से जुड़ने वाले हैं? इंतजार कीजिए, जल्द पता चल जाएगा।”

    धारावाहिक से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह विशेष अतिथि बिल गेट्स होंगे। इससे पहले गेट्स अमेरिकी शो ‘द बिग बैंग थ्योरी’ में नजर आ चुके हैं, और यह दूसरा धारावाहिक है जिसमें वह अतिथि किरदार की भूमिका में नजर आएंगे।

    खबरों के अनुसार, गेट्स इस शो में मातृ और नवजात शिशु स्वास्थ्य पर बात करेंगे और इस क्षेत्र में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे जनकल्याण के कार्यों की जानकारी देंगे।

    पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मीडिया संस्थान ‘सीएनबीसी-टीवी18’ को दिए गए एक साक्षात्कार में इस अतिथि भूमिका की पुष्टि की।

    ईरानी ने कहा, ‘‘यह भारतीय मनोरंजन जगत के लिए एक ऐतिहासिक पल है। बहुत लंबे समय तक महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य मुख्यधारा की चर्चा से बाहर रहा है। यह पहल इसे बदलने की दिशा में एक मजबूत कदम है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया की सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक को भारत के सबसे प्रभावशाली टीवी कहानीकारों में से एक के साथ लाना केवल एक सहयोग नहीं है, बल्कि यह एक जन आंदोलन की शुरुआत है, जो जागरुकता, संवेदना और कुछ करने की भावना पर आधारित है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेजस्वी यादव बिहार की जनता को बड़े-बड़े वादों से मूर्ख बनाना बंद करें: भाजपा
    Next Article बंगाल से आए पुरोहित से मां काली की पूजा करवाई

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.