झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में पोटका विधायक संजीव सरदार का जनसंपर्क अभियान
उत्तरी इचरा में मिला जबरदस्त जनसमर्थन, कहा – अबुआ सरकार पर जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला उप-चुनाव को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने बुधवार को झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में उत्तरी इचरा, बड़शोल, महुलडूबा, गंगाडीह सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर झामुमो सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी।
विधायक सरदार ने कहा कि “अबुआ सरकार” ने हर वर्ग के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाए हैं। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, फसल राहत योजना, ग्राम सड़क योजना और आदिवासी छात्रवृत्ति योजना जैसी योजनाओं से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
ग्रामीणों ने झामुमो सरकार के विकास कार्यों की सराहना की और सोमेश चंद्र सोरेन को विजयी बनाने का भरोसा जताया। इस दौरान पूर्व जिला परिषद बाघराय मार्डी, मुखिया मंजीत सिंह, रूपक मंडल, सुभाष सिंह, तुलसी भकत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

