पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिवार संग पारंपरिक तरीके से मनाई दीपावली, राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:शहर में दीपावली की रौनक देखते ही बन रही है। हर ओर रोशनी, सजावट और खुशियों का माहौल है। इसी बीच झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने कदम स्थित आवास पर परिवार के साथ पारंपरिक तरीके से दीपावली मनाई।
इस अवसर पर उन्होंने विधिवत भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की और पूरे घर में मिट्टी के दीप जलाए। पूजा के बाद बन्ना गुप्ता ने अपने परिवार के साथ फुलझड़ी जलाकर दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं।
पूर्व मंत्री ने इस मौके पर पूरे झारखंडवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वहीं, उनकी पत्नी सुधा गुप्ता ने भी राज्य की जनता के सुख-समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना की।

