दीपावली की पूर्व संध्या पर पूर्वी सिंहभूम में शहीद सम्मान समारोह, सात शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय सभागार में शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दीपावली से एक दिन पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के सात शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीदों के परिजनों को गुलदस्ता भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि शहीदों के परिजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और प्रशासन सदैव उनके सम्मान के लिए तत्पर रहेगा।

