Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठ महापर्व की तैयारी को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस क्षेत्र के कृत्रिम छठ घाटों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा को बताया सर्वोपरि, अधिकारियों को समय पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    छठ महापर्व की तैयारी को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस क्षेत्र के कृत्रिम छठ घाटों का किया निरीक्षण , श्रद्धालुओं की सुविधा को बताया सर्वोपरि, अधिकारियों को समय पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छठ महापर्व की तैयारी को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस क्षेत्र के कृत्रिम छठ घाटों का किया निरीक्षण , श्रद्धालुओं की सुविधा को बताया सर्वोपरि, अधिकारियों को समय पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रविवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा क्षेत्र के बर्मामाइंस अंतर्गत विभिन्न कृत्रिम छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता और छठ पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर तैयारियों की जानकारी ली और घाटों पर हो रही समस्याओं से अवगत हुईं।

     

    विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि छठ पूजा में व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं, उन्होंने छठ पूजा में किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, टैंकर से समय पर जल आपूर्ति, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और व्रती महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम जैसी सुविधाओं को समय से बहाल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्वी विधानसभा के विभिन्न कृत्रिम छठ घाटों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर वे लगातार प्रयासरत हैं, उन्होंने विश्वास जताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्था समय पर पूर्ण कर ली जाएगी।

     

    निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, भाजपा बर्मामाइंस मंडल के अध्यक्ष सूरज सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, रितेश झा, सत्येंद्र रजक समेत अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

    अधिकारियों को समय पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश छठ महापर्व की तैयारी को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस क्षेत्र के कृत्रिम छठ घाटों का किया निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुविधा को बताया सर्वोपरि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच की भव्य काली पूजा का उद्घाटन, काल्पनिक गुफा थीम में सजा पंडाल आकर्षण का केंद्र
    Next Article दीपावली की पूर्व संध्या पर पूर्वी सिंहभूम में शहीद सम्मान समारोह, सात शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

    Related Posts

    बर्मामाइंस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 175 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, अंतरजिला नेटवर्क ध्वस्त

    May 10, 2026

    स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए ‘लिबर्टी ब्लॉक’ एप लॉन्च

    May 10, 2026

    विविध क्षेत्रीय कलारूपों को व्यापक दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने का मौकाःमोनिका

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बर्मामाइंस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 175 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, अंतरजिला नेटवर्क ध्वस्त

    स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए ‘लिबर्टी ब्लॉक’ एप लॉन्च

    विविध क्षेत्रीय कलारूपों को व्यापक दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने का मौकाःमोनिका

    “मां सिर्फ रिश्ता नहीं, जीवन की आधारशिला” — आदित्यपुर में तेजश्विनी संगठन ने मनाया भावनात्मक मातृ दिवस समारोह

    बड़ा फैसलाःरेल जीएम से मिलेगा रेल यात्री संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल

    सांझा साहित्य मंच की काव्य गोष्ठी में बिखरे भावों के विविध रंग, कवियों ने माँ को किया नमन

    बंगाल की हिंसा लोकतंत्र पर धब्बा और बड़ी चुनौती | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली में असम की बेटी मनीषा शर्मा को राष्ट्रीय पुरस्कार: मूगा वेशभूषा में चमकीं लेखिका

    अनाज के ढेर पर भूखी दुनिया: वैश्विक भुखमरी का संकट | राष्ट्र संवाद

    वैश्विक संकट: प्रधानमंत्री मोदी की अपील और ऊर्जा संरक्षण | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.