मानगो में पेयजलापूर्ति बाधित, सरयू राय ने ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही को बताया कारण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।दीपावली के समय मानगो के कुछ इलाकों में पेयजलापूर्ति बाधित हो गई। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मौके पर जाकर पानी टंकी और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि पेयजलापूर्ति में बाधा ठेकेदार और परियोजना अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुई है।
सरयू राय ने चेताया कि दीपावली-छठ के बाद वे कार्यपालक अभियंता के खिलाफ चार्जशीट देने और ठेकेदार को काली सूची में डालने की अनुशंसा करेंगे। उन्होंने बताया कि इंटेकवेल में लंबे समय से बालू जमा था, जिसे हटाने के बाद जल प्रवाह सामान्य हुआ। वहीं, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी टंकी तक पहुँचाने वाले कर्मचारी पक्षपात कर रहे हैं, जिससे कुछ क्षेत्रों में पानी की कमी बनी हुई है।
सरयू राय ने नगर निगम उप आयुक्त से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मानगो जलापूर्ति योजना से जुड़े अहम मुद्दे
1. सेकंड फेज में बिछाई गई पाइपलाइन में कई त्रुटियां हैं। पूर्व में 4 इंच का पाइप एंड हुआ था, उसी लाइन से आगे अनेक ब्रांच लाइन बन गई हैं, जिससे पानी सही तरीके से सप्लाई नहीं हो पा रहा है। ऐसे इलाकों की सर्वे कर सुधार की आवश्यकता है।
2. सेकंड फेज का प्लांट अब तक नहीं बना। नियमानुसार इसे 2026 में पूरा होना चाहिए था। टंकी तो तैयार है, लेकिन प्लांट न होने के कारण पर्याप्त पानी नहीं पहुँच पा रहा। यदि सेकंड फेज का प्लांट समय पर बन जाता, तो यह समस्या नहीं उत्पन्न होती।

