संभव संस्था ने ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, किया मिठाई एवं गर्म कपड़ों का वितरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: दीपावली के पावन अवसर पर संभव संस्था द्वारा बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के बीच हर्षाेल्लास के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ मिलकर दीप एवं फुलझड़ी जलाए, मिठाइयाँ बाँटीं और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।
कार्यक्रम के तहत संस्था द्वारा मिठाई और पटाखों का वितरण किया गया। साथ ही ठंड का मौसम प्रारंभ होने के मद्देनज़र बुजुर्गों को गर्म कपड़े भी प्रदान किए गए, जिससे वे ठंड से सुरक्षित रह सकें।
संस्था के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह ने कहा कि “बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं उनके साथ समय बिताना और उनके चेहरे पर खुशी लाना ही असली दीपावली है हमारे इस कार्यक्रम का असली उद्देश्य यही है।”
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह ने भी “संभव संस्था हमेशा समाज के हर वर्ग तक खुशियाँ पहुँचाने का प्रयास करती है। दीपावली प्रेम और अपनापन बाँटने का त्योहार है, और बुजुर्गों के साथ यह उत्सव मनाकर हमें अपार संतोष मिलता है।’’
इस अवसर पर संस्था के मुख्य संरक्षक भरत सिंह, अध्यक्ष सारिका सिंह, उपाध्यक्ष अंजुला सिंह, सुचित्रा रुंगटा, राजेश सिंह, रश्मि राज, रीपा दत्ता सहित सभी सदस्यों ने दीपों की रोशनी और बुजुर्गों की मुस्कुराहट से इस दीपावली को और भी यादगार बना दिया।

