Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर जुगसलाई में हुई फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस के हत्थे, एक देशी पिस्टल बरामद — वर्चस्व की लड़ाई में चली थी गोली
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर जुगसलाई में हुई फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस के हत्थे, एक देशी पिस्टल बरामद — वर्चस्व की लड़ाई में चली थी गोली

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर जुगसलाई में हुई फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस के हत्थे, एक देशी पिस्टल बरामद — वर्चस्व की लड़ाई में चली थी गोली

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिलतनगर में 12 अक्टूबर को हुई मारपीट और फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मो. अरमान उर्फ राज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

     

    12 अक्टूबर की रात जुगसलाई थाना अंतर्गत मिलतनगर इलाके में दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोली चला दी। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल जुगसलाई पुलिस को दी।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो घटनास्थल से 4 खोखा (कारतूस के खाली खोल) बरामद हुए। इससे साफ हुआ कि घटना में हथियारों का इस्तेमाल हुआ था।

    घटना के बाद जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें तकनीकी सेल और खुफिया विभाग को भी शामिल किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।

     

    इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी मो. अरमान उर्फ राज खड़काई ब्रिज के पास घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

     

    तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद हुई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 12 अक्टूबर की फायरिंग की घटना में वही मास्टरमाइंड था। उसने बताया कि यह फायरिंग इलाके में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए की गई थी।घटना के बाद लगातार जांच जारी थी। हमें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी खड़काई ब्रिज के आसपास छिपा हुआ है। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद हुई है। आरोपी से पूछताछ जारी है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

    एक देशी पिस्टल बरामद — वर्चस्व की लड़ाई में चली थी गोली जमशेदपुर जुगसलाई में हुई फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस के हत्थे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंथिक मर्यादानुसार नगर कीर्तन निकाले सीजीपीसी : कुलबिंदर
    Next Article ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, कृषि भूमि की बिक्री पर जताई आपत्ति

    Related Posts

    उपायुक्त राजीव रंजन ने घाटशिला प्रखंड कार्यालय और अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश

    May 7, 2026

    साहित्योदय मंच को मिला पांचवां वर्ल्ड रिकॉर्ड, साहित्यकारों ने जताई खुशी

    May 7, 2026

    पीडीएस डीलर की मौत पर फूटा आक्रोश, मुआवजा और लंबित कमीशन भुगतान की मांग

    May 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त राजीव रंजन ने घाटशिला प्रखंड कार्यालय और अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश

    साहित्योदय मंच को मिला पांचवां वर्ल्ड रिकॉर्ड, साहित्यकारों ने जताई खुशी

    पीडीएस डीलर की मौत पर फूटा आक्रोश, मुआवजा और लंबित कमीशन भुगतान की मांग

    कदमा चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार, पिघलाकर बनाई गईं सोने की अंगूठियां

    महाराणा प्रताप जयंती 9 मई को धूमधाम से मनाएगा झारखंड क्षत्रिय युवा संघ

    घाटशिला में डीलर की आत्महत्या से झारखंड में आक्रोश, बकाया कमीशन भुगतान की उठी मांग

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    बंगाल में सत्ता परिवर्तन: हिंसा और लोकतंत्र की मर्यादा | राष्ट्र संवाद

    मजबूत संगठन ही सफल कार्य का आधार : रवींद्रनाथ महतो

    भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले की जांच तेज, दोषियों पर होगी कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.