Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दोस्त ने ही कर दिया वार — ताजनगर में युवक चाकू से घायल, एमजीएम में भर्ती
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दोस्त ने ही कर दिया वार — ताजनगर में युवक चाकू से घायल, एमजीएम में भर्ती

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दोस्त ने ही कर दिया वार — ताजनगर में युवक चाकू से घायल, एमजीएम में भर्ती

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: कपाली थाना क्षेत्र के ताजनगर में सोमवार की शाम एक युवक पर उसके ही दोस्त ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में मो. इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

     

    जानकारी के अनुसार, इरशाद रोज की तरह काम से लौटने के बाद कबड्डी खेलने गया था। तभी उसका दोस्त फैजान खान वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर उससे झगड़ा करने लगा। बताया जा रहा है कि फैजान नशे की हालत में था। विवाद के दौरान उसने कमर से धारदार चाकू निकालकर इरशाद पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

     

    घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच फैजान का बड़ा भाई अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचा और घायल को जबरदस्ती लेकर चला गया। इसकी सूचना मिलते ही इरशाद के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे दोबारा भर्ती कराया।

     

    घायल की मां ताएरा खातून ने बताया कि हमलावर घटना से पहले घर भी पहुंचे थे और इरशाद के बारे में पूछताछ कर रहे थे। फिलहाल, कपाली थाना पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

    एमजीएम में भर्ती दोस्त ने ही कर दिया वार — ताजनगर में युवक चाकू से घायल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा क्लासएज और टाटा स्टील ने खेल, रोमांच और शिक्षा के जरिये युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए किया समझौता
    Next Article दिवंगत ट्रेड यूनियन नेता कॉमरेड केके त्रिपाठी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.