Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के मुख्य (गृह एवं कारा) मंत्री को पत्र लिखा सरयू राय ने प्रिंस खान के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाएं सीएम 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड के मुख्य (गृह एवं कारा) मंत्री को पत्र लिखा सरयू राय ने प्रिंस खान के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाएं सीएम 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड के मुख्य (गृह एवं कारा) मंत्री को पत्र लिखा सरयू राय ने प्रिंस खान के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाएं सीएम

    दुबई में छिप कर बैठा है प्रिंस खान

    व्यवसायियों और चिकित्सकों से रंगदारी मांगता है

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने प्रदेश के मुख्य (गृह एवं कारा) मंत्री को पत्र लिख कर धनबाद के गैंगस्टर मो. हैदर अली उर्फ प्रिंस खान के प्रत्यर्पण की कार्रवाई पूरा करने के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि प्रिंस खान अभी संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) में शरण लिए हुए है।

     

     

    सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि दुबई में शरण लिए हुए गैंगस्टर मो. हैदर अली उर्फ प्रिंस खान को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाने हेतु झारखण्ड सरकार के गृह विभाग ने पत्रांक 5576, दिनांक 09.10.2023 के द्वारा भारत सरकार से अनुरोध किया था। उक्त के आलोक में भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने पत्रांक एफ. नंबर 25015/60/2023-एलसी द्वारा मो. हैदर अली उर्फ प्रिंस खान के भारत प्रत्यर्पण की कार्रवाई हेतु ग-ह मंत्रालय, सीपीवी डिवीजन एक्स्ट्राडिशन सेक्शन को निर्देशित करते हुए ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी गैंगस्टर मो. हैदर अली उर्फ प्रिंस खान के प्रत्यर्पण की कार्रवाई पूरी नहीं हुई।

     

     

    सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि पहले प्रिंस खान की आपराधिक गतिविधियां धनबाद तक ही सीमित थी, परंतु अब इसके आतंक का विस्तार जमशेदपुर, राँची, बोकारो एवं अन्य स्थानों पर भी हो गया है। उनके विधानसभा क्षेत्र (जमशेदपुर पश्चिम) के कई व्यापारियों एवं चिकित्सकों ने और राँची के भी कतिपय चिकित्सकों ने उन्हें सूचित किया कि प्रिंस खान किसी अज्ञात दूरभाष नम्बर से फोन करके उनसे दो करोड़, पाँच करोड़ रूपये तक की रंगदारी मांगता है और रंगदारी नहीं देने पर उसके गुर्गे उनके प्रतिष्ठानों के सामने फायरिंग करते हैं और उन्हें भयभीत करते हैं। राज्य के दैनिक समाचार पत्रों में प्रिंस खान के आतंक की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित हो रही है। स्पष्ट है कि प्रिंस खान का आतंक धनबाद के बाहर भी फैल रहा है। व्यवसायी तथा चिकित्सक उसके मुख्य शिकार बन रहे हैं। जो प्रिंस खान को रंगदारी नहीं देते, उनके खिलाफ उसके गुर्गे भयाक्रांत करने की कार्रवाई करते हैं।

     

     

    विधायक ने पत्र में लिखा है कि पंचम झारखण्ड विधानसभा में उन्होंने यह विषय वर्ष 2023 के शीतकालीन सत्र में ध्यानाकर्षण के माध्यम से सदन में उठाया था। सरकार द्वारा उनके ध्यानाकर्षण का विस्तार से दो भागों में उत्तर दिया गया और आश्वस्त किया गया था कि भारत सरकार के माध्यम से प्रिंस खान को भारत लाया जाएगा और उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी साथ ही उसके गुर्गा गैंग को भी नष्ट किया जाएगा। परंतु आज तक न तो उसके प्रत्यर्पण की कार्रवाई पूरी की गई और न ही उसके गुर्गों को ही नेस्तानाबूद किया गया। नतीजा है कि प्रिंस खान का आतंक अब जमशेदपुर और राँची तक फैल गया है।

    सरयू राय ने मुख्य (गृह एवं कारा) मंत्री से अनुरोध किया कि उनके ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का सरकारी उत्तर के आलोक में तथा राज्य में कानून व्यवस्था बनाये रखने, यहाँ के नागरिकों विशेषकर व्यवसायियों एवं चिकित्सकों के मन में व्याप्त भय को दूर करने के लिए प्रिंस खान को भारत प्रत्यर्पण कराने तथा उसके विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने हेतु भारत सरकार पर दबाव डालने की आवश्यक पहल करें।

    झारखंड के मुख्य (गृह एवं कारा) मंत्री को पत्र लिखा सरयू राय ने प्रिंस खान के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाएं सीएमः
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोमेश ने दिलाया हर बूथ पर झामुमो को बढ़त दिलाने का संकल्प
    Next Article जमशेदपुर में प्रेम प्रसंग में युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका के शादी से इंकार के बाद फंदे से झूल गया

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.