Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भुवनेश्वर में चमका झारखंड के रांची का नाम मोनिका डे के शिष्यों ने मचा दिया धमाल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां सिनेमा हजारीबाग

    भुवनेश्वर में चमका झारखंड के रांची का नाम मोनिका डे के शिष्यों ने मचा दिया धमाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 14, 2025Updated:October 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भुवनेश्वर में चमका झारखंड के रांची का नाम मोनिका डे के शिष्यों ने मचा दिया धमाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची। नृत्यशाला नृत्य संस्थान, रांची की निदेशक मोनिका डे ने एक बार फिर झारखंड का नाम विश्व फलक पर ऊंचा किया है। ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में दो दिनों तक चले इंडिया इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल में उन्होंने और उनके शिष्यों ने महफिल लूट ली।
    दो दिनों तक चले इस फेस्टिवल में मोनिका डे की शिष्या अमोलिका नंदी ने अंडर-20 में कथक का वो नजारा पेश किया कि दर्शक दांतों तले अंगुली दबा बैठे। उन्होंने शिव वंदना संग रसराज त्रिवत् पेश किया। उनके प्रदर्शन को लोगों की भरपूर वाहवाही मिली।
    मोनिका डे के निर्देशन में आराध्या चक्रवर्ती, आद्या अक्षिता, स्नेहल शर्मा, आलिया सिंह, आद्या विश्वकर्मा, दृष्टि सुकुल, सिद्धि झा और संभावना सिन्हा की प्रस्तुति राग दरबारी तराना को भी लोगों ने बेहद पसंद किया। दरबारी तराना हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत और कथक नृत्य में एक जटिल, उच्च गति वाली रचना है। मुगल काल की शाही भव्यता में निहित, यह राग दरबारी कन्नड़ में स्थापित है। एक राग जो अपनी गहरी, अभिव्यंजक धुनों और जटिल लय के लिए जाना जाता है। यह टुकड़ा तकनीकी जबरदस्त प्रतिभा की मांग करता है और भावनात्मक गहराई व्यक्त करता है, जिसे अक्सर दरबारी शैली में प्रदर्शित किया जाता है। इस प्रस्तुति से लोग प्रफुल्लित दिखे।
    इसके बाद बारी आई नृत्यशाला के वरिष्ठ समूह में शामिल प्रतिभागियों की। इन लोगों ने केदार तराना पेश किया। केदार तराना राग केदार में निहित है, जो एक प्रमुख और प्राचीन हिंदुस्तानी राग है। यह अपनी भक्ति और शांत मनोदशा के लिए जाना जाता है और पारंपरिक रूप से देर शाम को प्रस्तुत किया जाता है। इसमें अर्नवी सूर्यवंशी, देव्यांशी सिंह, शिविका साहू, आराध्या सिन्हा, अमोलिका नंदी, कुमारी ऋषिका पटेल, अनन्या साची, रितिका सिंह और सिमरन तिर्की ने हिस्सा लिया। इस प्रस्तुति को भी लोगों ने बेहद सराहा। फिर दरबारी तराना लेकर आईं आध्या विश्वकर्मा। अंडर-20 में परफार्म करने वाली मोनिका डे की इस शिष्या ने दरबारी तराना से लोगों का दिल जीत लिया।

    भुवनेश्वर में चमका झारखंड के रांची का नाम मोनिका डे के शिष्यों ने मचा दिया धमाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में प्रेम प्रसंग में युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका के शादी से इंकार के बाद फंदे से झूल गया
    Next Article मोहरदा जलमीनार छठ घाट की सफाई एवं मरम्मत की मांग उठी

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.