Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बड़ी खबर SECL गेवरा से जमकर हुई मारपीट, पहले बहिष्कार-अब पड़ रही मार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से झारखंड

    बड़ी खबर SECL गेवरा से जमकर हुई मारपीट, पहले बहिष्कार-अब पड़ रही मार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 14, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर SECL गेवरा से जमकर हुई मारपीट, पहले बहिष्कार-अब पड़ रही मार

    भिलाई बाजार में त्रिपक्षीय वार्ता विफल होने के बाद मारपीट

    भूविस्थापितों और प्रबंधन के बीच बढ़ता तनाव मारपीट में बदला

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    गेवरा//कोरबा:-कोयला खदानों को प्रारंभ करने और फिर इसका विस्तार कर उत्पादन की मात्रा बढ़ाने के लिए SECL के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है इसके लिए वर्षों पूर्व अर्जित की गई जमीनों के अधिग्रहण का सिलसिला चलाया जा रहा है 11 साल पहले अर्जित की गई ग्राम गेवरा बस्ती की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए आज भिलाई बाजार के सरस्वती शिशु मंदिर में त्रिपक्षीय वार्ता रखी गई प्रशासन की ओर से एसडीएम तन्मय खन्ना उपस्थित रहे SECL की तरफ से अधिकारी शिखर सिंह चौहान, नरसिम्हा राव उर्फ मंगू, आशुतोष कुमार तथा ग्राम वासियों की ओर से उनके प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विस्थापित उपस्थित रहे इस बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अपनी जमीन देने से इनकार करते हुए लंबित मांगों का निराकरण और सारी स्थिति स्पष्ट करने की बात कही ।

     

    *वार्ता विफल रही*

     

    वार्ता पूरी तरह से विफल हो गई और इसके बाद सभी कोई शिशु मंदिर भवन से बाहर निकलने लगे इस दौरान ग्रामीण अपना आपस मे बातचीत कर रहे थे, और आपसी कहा-सुनी भी हो रही थी कि वहां पर शिखर सिंह चौहान जो गेवरा के अधिकारी हैं, उनके द्वारा वार्ता विफल होने को लेकर कमेंट किया गया जब मौजूद ग्रामीण आशीष पटेल ने टिप्पणी करने से मना किया तो सबक सिखाने की बात कहते हुए ज्यादा बात कर रहा है, कोयला में दबा दूंगा पता नहीं चलेगा, ऐसे शब्दों का उपयोग किया इस बात को लेकर कहा-सुनी होने लगी और बाद जमकर मारपीट में तब्दील हो गई बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष को चोटें आई हैं आशीष पटेल ने इस मामले की रिपोर्ट तत्काल थाना में दर्ज कराया हरदीबाजार पुलिस ने शिखर सिंह चौहान के विरुद्ध धारा 296 ,115 (2), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है ।

     

    *हरदी बाजार के बाद भिलाई बाजार में जमकर विरोध*

     

    बताते चलें कि इससे पहले हरदीबाजार की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए प्रबंधन के द्वारा त्रिपक्षीय वार्ता रखी गई थी जिसे नहीं करने के संबंध में गांव के लोगों ने आवेदन एसडीएम को सौंपा हरदीबाजार में त्रिपक्षीय वार्ता का विरोध के बाद भिलाई बाजार में भी इसका विरोध देखने को मिला हरदीबाजार के ग्रामीणों ने अपने 7 मांगों का निराकरण होने से पहले किसी भी सूरत में सर्वे आदि नहीं करने की बात कह दी है तो वहीं भिलाई बाजार के लोग भी इसी रास्ते पर चल पड़े हैं ।

     

    *पूर्व के कड़वे अनुभव दे रहे सबक*

     

    दरअसल, इससे पहले SECL की कुसमुण्डा व दीपका परियोजना विस्तार के लिए जमीनों का अधिग्रहण किया गया वर्षों पूर्व अर्जित की गई जमीनों का अब जाकर अधिग्रहण के मामले में भूविस्थापितों के द्वारा वर्तमान दर से मुआवजा के साथ-साथ नौकरी और व्यवस्थित बसाहट देने की मांग की जा रही है प्रबंधन द्वारा अपनी कोयला जरूरत को पूरा करने की मंशा बताते हुए शासन-प्रशासन से सहयोग हासिल कर भूविस्थापितों का कहीं ना कहीं अहित किया जा रहा है उन्हें बिना बसाए ही उजाड़ दिया जा रहा है, कोयला चोर बनाया जा रहा है‌ मलगांव, सुवाभोडी, अमगांव इसका जीता-जागता उदाहरण है जिसे लेकर जमीनों की हेर-फेर के मामले में सीबीआई जांच भी चल रही है हालांकि जांच किस दिशा में जा रही है, सीबीआई अधिकारी क्या कर रहे हैं यह अभी तक किसी को पता नहीं है, मीडिया को भी नहीं सीबीआई जांच चल भी रही है या फिर सिर्फ इसकी आड़ लेकर मामले को दबाने का काम हो रहा है, यह भी किसी को पता नहीं है भूविस्थापित परिवारों द्वारा SECL को अपनी जमीन, संपत्ति, घर, मकान सब कुछ दे देने के बाद दर-दर की ठोकर खानी पड़ रही है ऐसी पूर्व की घटनाओं, वादाखिलाफी, मौकापरस्ती से सबक लेते हुए हरदीबाजार और भिलाई बाजार के ग्रामीणों ने अपनी मांग पूरी होने से पहले किसी भी सूरत में जमीन नहीं देने का ऐलान कर दिया है प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने हिसाब से बनाए जाने वाले नियम-कायदे और कालांतर में की गई मनमानियों के कारण आज सिरदर्द बढ़ता जा रहा है, वहीं जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लिए भी SECL की मनमानियों के कारण दिक्कत खड़ी हो रही है ।

     

    *दलालों ने चांदी काटी, वास्तविक ग्रामीण धक्के खा रहे हैं*

     

    इसमें कोई संदेह नहीं कि SECL क्षेत्र में जमीनों के आने की जानकारी होने के बाद प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों ने भी जमकर चांदी काटी राजस्व और SECL विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ के कारण जमीनों की जमकर हेरफेर हुई है ऐसे प्रकरण उजागर भी हुए, प्रमाणित भी हुए लेकिन इन पर आज तक ना तो जिला प्रशासन और न ही SECL प्रबंधन FIR करा सका है ऐसे लोग गलत काम करने के बाद भी बेखौफ होकर घूम रहे हैं और इन पर कोई आंच नहीं आ रही है दूसरी तरफ जो वास्तविक भूविस्थापित और किसान हैं, वह अपनी जमीन का उचित मुआवजा हासिल करने के लिए धक्के खा रहे हैं, दर-दर भटक रहे हैं जिनमें 152 लोग भी शामिल हैं वास्तविक लोगों को आंदोलन और धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है जबकि दलाल नुमा लोग, जमीनों की बेईमानी करने वाले अधिकारी और उनके अधीनस्थ कर्मचारी चांदी काटकर लाखों करोड़ रुपए का मुआवजा उठा चुके हैं कहीं ना कहीं इस पूरे मामले में खासकर मलगांव, सुवाभोड़ी, अमगांव के प्रकरण में केंद्र और राज्य सरकार की अनदेखी बड़े पैमाने पर जिम्मेदार है ऐसी घटना से हरदीबाजार और भिलाई बाजार वाले सतर्क हो चुके हैं भविष्य में हाथ मलने की बजाय अभी संघर्ष कर लेना उचित समझ रहे हैं ।

    पहले बहिष्कार-अब पड़ रही मार बड़ी खबर SECL गेवरा से जमकर हुई मारपीट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईआरसीटीसी मामले में अदालत ने लालू, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय किये
    Next Article सारंडा वाइल्डलाइफ सेंचुरी को लेकर टाटा चाईबासा एनएच 75 ई जाम  25 अक्टूबर को आर्थिक नाकाबंदी की घोषणा 

    Related Posts

    ₹25 लाख के मामले में ‘गबन’ शब्द का प्रयोग तथ्यहीन व दुर्भाग्यपूर्ण : ओम प्रकाश रिंगसिया

    August 31, 2026

    रक्तदान महाशिविर में रक्तदाताओं में दिखा उत्साह, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

    August 31, 2026

    सूर्यधाम में 2 से 4 सितंबर तक भव्य जन्माष्टमी महोत्सव

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ₹25 लाख के मामले में ‘गबन’ शब्द का प्रयोग तथ्यहीन व दुर्भाग्यपूर्ण : ओम प्रकाश रिंगसिया

    रक्तदान महाशिविर में रक्तदाताओं में दिखा उत्साह, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

    सूर्यधाम में 2 से 4 सितंबर तक भव्य जन्माष्टमी महोत्सव

    एमएमडीआर बिल पर पोटका में उलगुलान का बिगुल, गांव-गांव पहुंचकर संजीव सरदार चला रहे जन जागरण अभियान

    ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, 32 पदकों के साथ शानदार प्रदर्शन

    सारंडा की कुइली नदी में दर्दनाक हादसा, तेज धार में बहे तीन ग्रामीण

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    नवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद

    बहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जर्जर सड़कों ने बढ़ाई परेशानी

    अन्ना चौक पर जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में पौधे लगाकर जताया विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.