Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम विधानसभा में भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सम्मेलन का किया आयोजन, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू हुए शामिल, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू भी रहे मौजूद
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पश्चिम विधानसभा में भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सम्मेलन का किया आयोजन, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू हुए शामिल, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू भी रहे मौजूद

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 12, 2025No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पश्चिम विधानसभा में भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सम्मेलन का किया आयोजन, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू हुए शामिल, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू भी रहे मौजूद

    कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा- जनता के हितों के बजाय इन्हें सिर्फ कमीशन और स्वार्थ की चिंता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत रविवार को जमशेदपुर महानगर के पश्चिम विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के मानस सभागार में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में झारखंड भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व सांसद आभा महतो समेत कई अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। इससे पहले, उपस्थित नेताओं के द्वारा पार्टी के पितृपुरुषों के छविचित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया गया। सम्मेलन में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सफल बनाने का प्रण लिया। वक्ताओं ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। हाल में लागू जीएसटी सुधार, कर सरलीकरण और आयकर में ऐतिहासिक छूट ने नागरिकों को बड़ी राहत दी है और व्यापार की सुगमता को बढ़ावा मिला है।

     

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए झारखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक भारतवासी को सशक्त और स्वावलंबी बनाना है। इस अभियान के दौरान स्वदेशी उत्पाद खरीदने और दुकानदारों को स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया आत्मनिर्भर भारत अभियान अब ठोस परिणाम दे रहा है। देश की आर्थिक संरचना, औद्योगिक क्षमता और निर्यात- शक्ति तीनों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 2014 से पहले जो भारत विदेशी उत्पादों पर निर्भर था, आज वही भारत अनेक क्षेत्रों में उत्पादक और निर्यातक देश के रूप में मजबूती से सामने आ रहा है।

     

    कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि 2014 से पहले भारत में मोबाइल हैंडसेट निर्माण की स्थिति नगण्य थी। उस समय देश में केवल 2 मोबाइल निर्माण इकाइयाँ थीं, और देश के लगभग 92% मोबाइल फोन आयात किए जाते थे, जिनमें अधिकांश चीन, वियतनाम और दक्षिण कोरिया से आते थे। परंतु पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया और प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) जैसी योजनाओं की शुरुआत के बाद परिस्थितियाँ पूरी तरह बदल गई। 2024 तक देश में 200 से अधिक मोबाइल निर्माण इकाइयाँ स्थापित हो चुकी हैं। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश बन गया है। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में पीएलआई योजना के तहत केवल मोबाइल निर्माण में ही 40 हजार करोड़ से अधिक निवेश हुआ है और 5 लाख से अधिक प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित हुए हैं। मोबाइल निर्माण के अलावा देश ने रक्षा, सेमीकंडक्टर, दवा उद्योग और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भी तेज़ी से आत्मनिर्भरता हासिल की है।

     

    झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए आदित्य साहू ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता को राहत देने और अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जीएसटी में सुधार किए, तब झामुमो-कांग्रेस और राजद सरकार के नेताओं को दर्द होने लगा। उनके मंत्री जनता के हितों के बजाय अपनी राजनीति बचाने में लग गए। आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड की मौजूदा सरकार को न राज्य की चिंता है, न जनता की। इन्हें सिर्फ अपने स्वार्थ और कमीशन की चिंता सताती है। नरेन्द्र मोदी सरकार के हर जनकल्याणकारी निर्णय का विरोध करना इनकी आदत बन चुकी है। आदित्य साहू ने कहा कि आगामी त्यौहार दीपावली एवं छठ पूजा के समय सभी नागरिक स्वदेशी उत्पाद खरीदें और दुकानदार स्वदेशी उत्पाद बेचें, इसके लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाये जाने की आवश्यकता है।

     

    सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वदेशी उत्पाद अपनाने और बेचने का आह्वान देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने हाल ही में जीएसटी दरों में की गई कमी को आम जनता और व्यापारियों के लिए केंद्र सरकार का एक बड़ा तोहफा बताया। श्री महतो ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान आज देश के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में जन-जन का संकल्प बन गया है। कहा कि युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप्स और डिजिटल मंच के जरिए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने और स्थानीय उत्पादों व सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया गया।

     

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। आज भारत न केवल स्वदेशी उत्पादन को प्रोत्साहन दे रहा है, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ के माध्यम से वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और नीतिगत सुधारों का ही परिणाम है कि भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

     

    वहीं, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान तभी सफल होगा जब हर नागरिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभाएगा। पिछले एक दशक में भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति की है।

     

    इस दौरान स्वागत संबोधन जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, स्वदेशी शपथ पत्र का वाचन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने किया।

     

    सम्मेलन में प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, मनोज सिंह, राजन सिंह, जटाशंकर पांडेय, भरत सिंह, योगेश मल्होत्रा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, अनिल मोदी, संजीव सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जितेंद्र राय, विजय तिवारी, कृष्णा शर्मा काली, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, किशोर ओझा, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, हरिकिशोर तिवारी, अमिताभ सेनापति, सोनू ठाकुर, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, बिनोद राय, रविंद्र सिसोदिया, बजरंगी पांडेय, फातिमा शाहीन व अन्य मौजूद रहे।

    कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू हुए शामिल पश्चिम विधानसभा में भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सम्मेलन का किया आयोजन विधायक पूर्णिमा साहू भी रहे मौजूद सांसद विद्युत महतो
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभव्य स्वागत समारोह में गूंजा “जय भाजपा, जय आदित्य साहू” का नारा
    Next Article दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़े पुलिस इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा  02.19.11 घंटे में 21.10 किलोमीटर दौड़ पूरी की

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.