घाटशिला उपचुनाव को लेकर जादूगोड़ा मोड चौक पर बना चेक पोस्ट, पुलिस अधिकारी संदीप कुमार की हुई तैनाती
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा मोड चौक पर चेक पोस्ट बनाया गया है जहां गोलमुरी पुलिस लाइन से पुलिस अधिकारी संदीप कुमार की तैनाती सशस्त्र बल के साथ को गई है। इस बाबत पुलिस अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के गाइड के तहत चेक पोस्ट काम करेगा। चेक पोस्ट से गुजरने वाले सभी तरह चार पहिया वाहन में छुपा कर ले जा रहे अवैध हथियार, दारू, पैसे की खेप की जांच की जाएगी ताकि घाटशिला उपचुनाव किसी प्रकार की खलल पैदा न हो व मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो सके।

