रंगदारी नहीं देने पर बिल्डर के घर के सामने फायरिंग एक दिन पहले ही डीजीपी से मिले थे हरेराम सिंह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में शुक्रवार तड़के बिल्डर हरेराम सिंह के चंदा आवास के सामने अज्ञात हमलावरों ने हवाई फायरिंग की, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार दो हमलावरों ने घर के सामने दो राउंड फायर कर मौके से फरार हो गए।
सूत्रों के अनुसार, इस वारदात के पीछे प्रिस सिंह नामक युवक का नाम सामने आ रहा है, जिसने करीब सात दिन पहले बिल्डर से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर यह गोलीबारी की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।
सूत्रों पता चला है कि घटना से एक दिन पूर्व ही बिल्डर हरेराम सिंह डीजीपी अनुराग गुप्ता से मुलाकात कर शहर में व्याप्त रंगदारी और सुरक्षा को लेकर चर्चा की थी और खुद को भी अपराधियों के निशाने पर बताया था
फायरिंग की आवाज सुनते ही मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए। पुलिस ने बताया कि यह मामला रंगदारी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस बीच, बिल्डर के परिवार ने कुछ भी बताने से इनकार किया है

