Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा उपचुनाव की घोषणा, 11 नवंबर को मतदान आचार संहिता प्रभावी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विधानसभा उपचुनाव की घोषणा, 11 नवंबर को मतदान आचार संहिता प्रभावी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधानसभा उपचुनाव की घोषणा, 11 नवंबर को मतदान आचार संहिता प्रभावी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। इस संबंध में समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।

     

    घोषित कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी, नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर, नामांकन जांच 22 अक्टूबर, उम्मीदवारों की नाम वापसी 24 अक्टूबर, मतदान 11 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर तथा पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 16 नवंबर तक संपन्न होगी।

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। निर्वाचन कार्य के लिए कुल 15 कोषांग बनाए गए हैं और सभी नोडल अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्रा निर्वाची पदाधिकारी होंगे, जबकि सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में धालभूमगढ़ व घाटशिला के सीओ तथा बीडीओ नियुक्त किए गए हैं।

     

    वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने कहा कि चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। क्रिटिकल बूथों पर अतिरिक्त बल तैनात रहेगा तथा 16 चेकनाका बनाए जाएंगे — जिनमें 10 इंटर-स्टेट, 5 इंटर-डिस्ट्रिक्ट और 1 शहरी क्षेत्र में होगा। अवैध नकदी, शराब, उपहार व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।

     

    उन्होंने बताया कि फरार अभियुक्तों की धरपकड़, लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन व जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा।

    11 नवंबर को मतदान आचार संहिता प्रभावी विधानसभा उपचुनाव की घोषणा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता प्रेम झा के घर पर हुई चोरी की घटना पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने ली जानकारी, झामुमो-कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
    Next Article घाटशिला उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक, राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता पालन के दिए निर्देश

    Related Posts

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    लोकतंत्र की मर्यादा और चुनावी विश्वास का संकट | राष्ट्र संवाद

    बंगाल की राजनीति और चुनावी हिंसा: लोकतंत्र की कसौटी | राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: ६ मई २०२६ (बुधवार)

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जमशेदपुर में रक्तदान महायज्ञ, 100 दिवसीय अभियान की भी होगी शुरुआत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.