Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बहन से मिलने उसके ससुराल आए भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ससुर गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बहन से मिलने उसके ससुराल आए भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ससुर गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहन से मिलने उसके ससुराल आए भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ससुर गिरफ्तार

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के आदर्शनगर में बीते गुरुवार की रात बिहार के नालंदा से अपने बहन के घर आए भाई को बहन के ससुर ने चाकू मारकर घायल कर दिया गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए परिजनों द्वारा टीएमएच ले जाया गया जहां इलाज के दौरान बीते शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। शनिवार को इसकी सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक पुटुस कुमार (34) अपनी बहन रिशू कुमारी से मिलने गम्हरिया के आदर्शनगर स्थित उसके ससुराल आया था। बताया जाता है कि पहले वह गम्हरिया में ही रह रहे अपने बड़े भाई के गृह प्रवेश में आया था। उसके बाद रात्रि करीब 9 बजे वह अपनी बहन रिशू से मिलने उसके घर पर गया। इसी दौरान रिशू के ससुर दशरथ प्रसाद और उसके बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इसी क्रम में उसके बहन के ससुर दशरथ प्रसाद ने चाकू से पुटुस पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां दूसरे दिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मृतक की बहन रिशू ने बताया कि उसका भाई बिहार के नालंदा से अपनी बहन के कहने पर उसके घर आया था। आपसी विवाद के कारण उसके ससुर ने भाई पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी ससुर दशरथ प्रसाद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ की जा रही है।

    आरोपी ससुर गिरफ्तार बहन से मिलने उसके ससुराल आए भाई की चाकू मारकर हत्या
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईडीटीआर आदित्यपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में 89 छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाणपत्र वितरित
    Next Article परविंदर सिंह बने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.