Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारियों का विदाई सह सम्मान समारोह
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारियों का विदाई सह सम्मान समारोह

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 4, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारियों का विदाई सह सम्मान समारोह

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: जिले के टाउन थाना में शनिवार को सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारियों के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने की। इस अवसर पर पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवा देने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मेहता ने सेवानिवृत अधिकारियों को शॉल, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा एक जिम्मेदारी और समर्पण का कार्य है, जिसे इन अधिकारियों ने निष्ठा और ईमानदारी से निभाया। उनका अनुभव और योगदान पुलिस विभाग के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।

    सेवानिवृत अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पुलिस सेवा के दौरान जनता की सुरक्षा और शांति बनाए रखना सबसे बड़ा दायित्व था, जिसे उन्होंने गर्व से पूरा किया। समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी, जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विभाग हमेशा अपने पूर्व अधिकारियों का सम्मान करता रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसबीआई कुंडहित शाखा में लोन प्रक्रिया पर उठे सवाल,शाखा प्रबंधक द्वारा बार-बार डॉक्यूमेंट गुम हो गया कहना कही जेब की भरपाई का खेल तो नही?
    Next Article बड़े पीर सेख अब्दुल क़ादिर जिलानी के नाम पर जलालपुर में जश्न-ए-मिलाद का आयोजन

    Related Posts

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    July 21, 2026

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    July 21, 2026

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.