जमशेदपुर में नशा मुक्ति रैली, साकची की सड़कों पर उतरे गायत्री परिवार के सदस्य
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। शांतिकुंज हरिद्वार के राष्ट्रीय अभियान “नशा मुक्त भारत” के तहत गायत्री परिवार नवयुग दल युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मंडल टाटानगर की ओर से साकची में भव्य नशा मुक्ति रैली निकाली गई।
रैली में कार्यकर्ताओं ने पोस्टर-बैनर के माध्यम से नशे के सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक दुष्प्रभाव को प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया। यह अभियान स्कूलों, कॉलेजों, गांवों व बस्तियों तक दीप यज्ञ, ग्राम तीर्थ यात्रा और जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए पहुंचाने का लक्ष्य रखता है।
कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति पंपलेट बांटे गए और लोगों से नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग की अपील की गई। गायत्री परिवार ने कहा कि इस मुहिम को सफल बनाने के लिए समाज के प्रबुद्ध वर्ग को आगे आना होगा।

