छोटा गदरा में आनंद मार्ग का जागरूकता अभियान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने छोटा गदरा पंचायत में वस्त्र व भोजन वितरण के साथ लोगों को डायन प्रथा, बलि प्रथा और ओझा-गुनी जैसे अंधविश्वासों के खिलाफ जागरूक किया।
प्रचारक सुनील आनंद ने कहा कि परमात्मा भोग या बलि से प्रसन्न नहीं होते, तंत्र-मंत्र से किसी की हत्या संभव नहीं। अंधविश्वास समाज को कमजोर करता है, इसलिए भजन-कीर्तन से आत्मबल बढ़ाएं और बीमारी में अस्पताल का सहारा लें।

