मूलचंद साहू पर हमला व धमकी का आरोप, मामला दर्ज
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर । मूलचंद साहू पर गुंडागर्दी का आरोप लगा है। गुरुवार दोपहर 3:30 बजे सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में शिव शंकर सिंह के भाई राजेश सिंह बम पर उन्होंने हमला कर जान से मारने की धमकी दी।
राजेश सिंह बम ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मूलचंद साहू से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे थे, तभी साहू ने उन्हें गाली-गलौज कर मारपीट की और धमकी दी। उन्होंने जातिसूचक टिप्पणी भी की और कहा कि “आने वाले 25 साल तक राज्य पर हमारा ही दबदबा रहेगा।”
घटना को लेकर राजेश सिंह बम ने सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

