Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपना अस्पताल मिहिजाम में महात्मा गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अपना अस्पताल मिहिजाम में महात्मा गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 2, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अपना अस्पताल मिहिजाम में महात्मा गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि

    मिहिजाम स्थित अपना अस्पताल में आज महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व अस्पताल के डॉक्टर दिनेश कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने गांधीजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आज़ादी के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाकर आज़ादी की लड़ाई को नई दिशा दी। गांधीजी को बापू की उपाधि दी गई क्योंकि उन्होंने पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधकर स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई। डॉक्टर कुमार ने कहा कि गांधीजी के विचार और उनके सिद्धांत हमेशा प्रासंगिक रहेंगे, और हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की कोशिश करनी चाहिए।

    इस अवसर पर अस्पताल की कर्मी समीना खातून, रोशनी कुमारी, सोनी कुमारी, देवकी यादव और ममता देवी भी उपस्थित रहीं। सभी ने बारी-बारी से गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित जनों ने कहा कि गांधीजी का नाम और योगदान अमिट है तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहात्मा गांधी जयंती पर अपना अस्पताल में श्रद्धांजलि
    Next Article नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई

    Related Posts

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    July 11, 2026

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    July 11, 2026

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.