स्वच्छ पूजा पंडाल का निरीक्षण स्वच्छता नियमों पर जोर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत जमशेदपुर नोटिफ़ाइड एरिया कमेटी द्वारा शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उप नगर आयुक्त एवं नगर प्रबंधन टीम ने पंडालों में साफ–सफाई व्यवस्था, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक प्रतिबंध के अनुपालन तथा फूल एवं जैविक कचरे के पृथक्करण की व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पंडाल आयोजकों को “Zero Waste Pandal” की संकल्पना को सफल बनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही सजावट एवं पूजा सामग्री में पर्यावरण–अनुकूल विकल्प अपनाने पर बल दिया गया नगर प्रबंधन टीम ने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करें तथा गीले–सूखे कचरे को अलग करें।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य है
शहर में स्वच्छ और हरित उत्सव का वातावरण बनाना
कचरा मुक्त एवं प्लास्टिक मुक्त पूजा का संदेश जन–जन तक पहुँचाना
जमशेदपुर नोटिफ़ाइड एरिया कमेटी का संदेश
“स्वच्छ पंडाल – स्वच्छ शहर – स्वच्छ भारत”

