आरआरबी भर्ती 2025 : एनटीपीसी में 8,875 पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2025 तक एनटीपीसी (NTPC) कैटेगरी के अंतर्गत कुल 8,875 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें 5,817 पद ग्रेजुएट पास और 3,058 पद अंडर ग्रेजुएट पास उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
स्नातक स्तर पर सबसे अधिक भर्तियां मालगाड़ी प्रबंधक (Goods Guard) के लिए की जा रही हैं, जिनकी संख्या 3,423 है। इसके अलावा जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट के लिए 921 पद और स्टेशन मास्टर के लिए 615 पद शामिल हैं।
यह भर्ती अभियान रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगा। आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

