बर्मामाइंस दुर्गा पूजा पंडाल का रघुवर दास ने किया उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : बर्मामाइंस दुर्गा पूजा समिति के भव्य पंडाल का उद्घाटन सोमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने किया। इस अवसर पर जमशेदपुर के पूर्व एसपी कमल किशोर, पूर्वी सिंहभूम भाजपा जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, उमेश सिंह, सूरज सिंह, चिंटू सिंह सहित कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा कि भारत को विकास की दिशा में आगे ले जाना है और मां दुर्गा हमें नारी सम्मान का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति और सद्भाव का पर्व है, जो समाज में एकता का संदेश देता है।

