Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो फ्लाईओवर और एनएच-33 ऊपरी पथ का निर्माण दुर्गा पूजा तक रोकें: सरयू राय
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो फ्लाईओवर और एनएच-33 ऊपरी पथ का निर्माण दुर्गा पूजा तक रोकें: सरयू राय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 26, 2025Updated:September 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो फ्लाईओवर और एनएच-33 ऊपरी पथ का निर्माण दुर्गा पूजा तक रोकें: सरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। पश्चिमी विधानसभा के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को मानगो में पानी, बिजली और यातायात की समस्याओं को लेकर उप नगर आयुक्त, पथ निर्माण विभाग, जेबीवीएनएल और पेयजल विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानगो फ्लाईओवर और एनएच-33 ऊपरी पथ का निर्माण कार्य तथा भारी अर्थ मूवर का परिचालन दुर्गा पूजा तक रोक दें।

     

    उन्होंने कहा कि मानगो इंटकवेल में नया मोटर आज रात तक चालू किया जाए और बिजली का पैनल भी तुरंत सक्रिय हो। राय ने विद्युत विभाग से शटडाउन रोकने और मानगो में अनुभवी यातायात पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती का आदेश दिया। उन्होंने चेताया कि पूजा के समय जलापूर्ति, बिजली और ट्रैफिक बाधित न हो, इसके लिए सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे किए जाएं।

     

    ओल्ड पुरुलिया रोड, मानगो स्थित इंटकवेल का जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। जब विधायक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे, तब पैनल बोर्ड को स्थापित करने का काम चल रहा था। यहां 350 हॉर्स पावर का मोटर पंप स्थापित किया गया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम से इंटकवेल का यह मोटर पंप कार्य करना शुरु कर देगा।

    मानगो फ्लाईओवर और एनएच-33 ऊपरी पथ का निर्माण दुर्गा पूजा तक रोकें: सरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में मोटर एक्सीडेंट क्लेम केस पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला वन अधिकार समिति की बैठक, 85 वन पट्टा दावों पर हुई चर्चा

    Related Posts

    वादों की जंग बनाम भरोसे की राजनीति: बंगाल में चुनावी विमर्श | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    पुस्तक समीक्षा: NEP 2020 और गिजुभाई बधेका के शैक्षिक विचार | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वादों की जंग बनाम भरोसे की राजनीति: बंगाल में चुनावी विमर्श | राष्ट्र संवाद

    गोरखा मुद्दे का 6 महीने में होगा समाधान: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी को स्वच्छ सुंदर सुवासित बनाना ही होगा | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी: हमारी शक्ति हमारा ग्रह और पर्यावरण संरक्षण | राष्ट्र संवाद

    पुस्तक समीक्षा: NEP 2020 और गिजुभाई बधेका के शैक्षिक विचार | राष्ट्र संवाद

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.