Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डोंगरगढ़ पदयात्री भिलाई की बेटी की सड़क हादसे में मौत,सीजी बोर्ड की थी टॉपर
    Breaking News Headlines

    डोंगरगढ़ पदयात्री भिलाई की बेटी की सड़क हादसे में मौत,सीजी बोर्ड की थी टॉपर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डोंगरगढ़ पदयात्री भिलाई की बेटी की सड़क हादसे में मौत,सीजी बोर्ड की थी टॉपर

    राजनांदगांव सोमानी में तेज रफ्तार थार ने मारी ठोकर, सीजी बोर्ड की थी टॉपर

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    भिलाई नगर:- मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल डोंगरगढ़ जा रही भिलाई की बेटी की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। नेशनल हाईवे रोड पर सोमानी थाना क्षेत्र राजनंदगांव में मंगलवार सुबह 8:30 बजे के करीब तेज रफ्तार थार ने बच्ची को कुचल दिया।

    पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिमा साहू 20 वर्ष पिता चंद्रहास साहू को सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार एक थार गाड़ी ने कुचल दिया। इस हादसे में महिमा गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे इलाज के लिए सेक्टर 9 अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    महिमा के मामा नितेश साहू ने बताया कि सड़क हादसा मंगलवार की सुबह लगभग 8:30 बजे का है। थार का नंबर सीजी 04 क्यूसी 8007 का चालक घटना के बाद मौका स्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना साथ गए लोगों ने महिमा के परिजनों को दी। परिजन तत्काल राजनंदगांव सोमानी पहुंचे। वहां से महिमा को इलाज के लिए सेक्टर-9 हास्पीटल लेकर पहुंचे थे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    वर्ष 2023 में स्टेट टॉपर रही महिमा

    महिमा के मामा नितेश साहू ने बताया कि वर्ष 2023 में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में महिमा सीजी बोर्ड की मेरिट लिस्ट में छठवें रैंक पर थी। प्रारंभ से ही महिमा मेधावी छात्रा रही है। दसवीं में हुई बोर्ड परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उसने उत्तीर्ण की थी।

    आठ माह पहले लगी थी सरकारी नौकरी

    नितेश साहू ने बताया कि महिमा साहू पिता चंद्रहास साहू 20 वर्ष निवासी अटल आवास घासीदास नगर को सरकारी नौकरी 8 महीने पहले ही लगी थी। वह कोंडागांव के पोस्ट ऑफिस में पदस्थ थी।

    मन्नत पूरी होने पर निकली थी पदयात्रा में

    नितेश साहू के मुताबिक महिमा साहू के द्वारा सरकारी नौकरी लगने पर मां बमलेश्वरी डोंगरगढ़ की पदयात्रा करके दर्शन करने की मन्नत मानी थी। इसी मन्नत को पूर्ण करने के लिए वह निवास घासीदास नगर से पदयात्रा के लिए निकली थी। परंतु थाना सोमनी राजनांदगांव में मंगलवार सुबह दुर्घटना की शिकार हो गई।

    साथ में थी छोटी बहन

    महिमा साहू मां बमलेश्वरी दर्शन के लिए पदयात्रा पर निकली थी उसके साथ में छोटी बहन याचना साहू एवं तीन चार दोस्त थे। सभी दर्शन के लिए जा रहे थे परंतु मंगलवार सुबह तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हो गया।

    महिमा के मामा नितेश साहू ने बताया कि महिमा के शव को सेक्टर 9 अस्पताल से लेने के बाद सिटी हॉस्पिटल दुर्ग के शवगृह में रखा गया है।

    डोंगरगढ़ पदयात्री भिलाई की बेटी की सड़क हादसे में मौत सीजी बोर्ड की थी टॉपर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ग्रेटर नोएडा में करेंगे उप्र इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की शुरुआत
    Next Article कांग्रेस ने 17 पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ में संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त किए

    Related Posts

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    June 4, 2026

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.