Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पानीपाड़ा गांव में अवैध बालू उठाव को लेकर दो गांव में विवाद शुरू
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड हजारीबाग

    पानीपाड़ा गांव में अवैध बालू उठाव को लेकर दो गांव में विवाद शुरू

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पानीपाड़ा गांव में अवैध बालू उठाव को लेकर दो गांव में विवाद शुरू

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरागाड़िया पंचायत के पानीपाड़ा स्वर्णरेखा नदी घाट पर अवैध बालू उठाव को लेकर विवाद गहरा गया है। बरागाड़िया और पानीपाड़ा गांव के बीच इसे लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

    जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले बरागाड़िया गांव स्थित बतबती टोला के सोनमणि मुर्मू, चांदमनी मुर्मू, जयंती मुर्मू, रूपाली मुर्मू और अलादी मुर्मू को सरकार की ओर से अबुआ आवास योजना की स्वीकृति मिली थी। इसके लिए बालू लाने ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर पानीपाड़ा घाट पहुंचे थे। आरोप है कि पानीपाड़ा गांव के कुछ लोगों ने बालू उठाव के बाद चंदा मांगा और चंदा नहीं देने पर बालू ले जाने से रोक दिया। इसी को लेकर दोनों गांवों के बीच विवाद शुरू हो गया।

    इसी कड़ी में सोमवार को बरागाड़िया और बतबती गांव के ग्रामीणों ने अवैध बालू उठाव के विरोध में नदी घाट पर प्रदर्शन किया। विरोध जताने वालों में बम्बू घोष, सत्यजीत घोष, अजीत घोष, सीमांत राणा, बाबू बेरा, पंकज घोष, चंद्रशेखर बेरा, रंजित घोष, विश्वजीत घोष, सागर घोष, सुमन माइति, जुगू मुर्मू, नाथ मुर्मू, जयराम मुर्मू, चतुर मुर्मू, उत्पल राणा और राजेश कुमार शामिल थे।

    ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना ट्रैक्टर के परिचालन से सड़कें जर्जर हो गई हैं और स्कूली बच्चों के आने-जाने के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रात में ट्रैक्टरों की आवाज से लोगों को सोने में कठिनाई होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अवैध बालू उठाव बंद नहीं हुआ तो कभी भी गंभीर दुर्घटना घट सकती है।

    ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पानीपाड़ा गांव के लोग बालू उठाव के बाद चंदा वसूली करते हैं। इसमें जगन्नाथ मंदिर निर्माण के लिए 100 रुपये, बीएनसीसी क्लब के लिए 50 रुपये, माँ मनसा हरिजन क्लब के लिए 50 रुपये और काला बूढ़ी पूजा के लिए 50 रुपये वसूले जाते हैं।सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची. घटना के बारे विस्तृत जानकारी ली.

    पानीपाड़ा गांव में अवैध बालू उठाव को लेकर दो गांव में विवाद शुरू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क किनारे लगाए गए पेड़ों की अवैध कटाई, प्रशासन मौन।
    Next Article मतदाता सूची में गड़बड़ी पर कांग्रेस का बड़ा कदम, हर बूथ पर 100 से 200 लोगों से भरवाए जाएंगे फॉर्म

    Related Posts

    आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल पर डीजल में आग लगने से पांच लोगों की मौत

    October 24, 2026

    यूपी MLC चुनाव में बवाल: अखिलेश बोले- BJP ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी’ खोले, आगरा में सपा प्रत्याशी रो पड़े

    October 24, 2026

    चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद उजागर, दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव से की वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल पर डीजल में आग लगने से पांच लोगों की मौत

    यूपी MLC चुनाव में बवाल: अखिलेश बोले- BJP ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी’ खोले, आगरा में सपा प्रत्याशी रो पड़े

    चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद उजागर, दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव से की वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत

    परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल 2060 तक तीन गुना से अधिक बढ़ने की संभावना: संरा

    केन्या में इबोला संक्रमण के कारण दूसरी मौत

    हैदराबाद हवाई अड्डे पर 1.56 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त, दो यात्री गिरफ्तार

    कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने

    बहराइच में 10 वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कारावास की सजा

    Microsoft का AI डॉक्टरों से दोगुना सटीक, मरीज से सवाल पूछकर चरणबद्ध तरीके से करेगा बीमारी की पहचान

    स्टारलिंक के खिलाफ स्वदेशी जागरण मंच का प्रदर्शन, पीएम मोदी से भारत में संचालन की अनुमति नहीं देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.