Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मध्य क्षेत्र बीमा कर्मचारी संघ का सातवां त्रैवार्षिक सम्मेलन जमशेदपुर में शुरू
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्व मध्य क्षेत्र बीमा कर्मचारी संघ का सातवां त्रैवार्षिक सम्मेलन जमशेदपुर में शुरू

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मध्य क्षेत्र बीमा कर्मचारी संघ का सातवां त्रैवार्षिक सम्मेलन जमशेदपुर में शुरू

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: पूर्व मध्य क्षेत्र बीमा कर्मचारी संघ (ECZIEA) का दो दिवसीय सातवां त्रैवार्षिक सम्मेलन आज माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हुआ। ध्वजारोहण ECZIEA के अध्यक्ष कॉ. प्रदीप मुखर्जी ने किया। सम्मेलन का उद्घाटन AIIEA (अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ) के महामंत्री कॉ. श्रीकांत मिश्रा ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में देश की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बीमा प्रीमियम पर लगाए गए जीएसटी के खिलाफ चलाए गए AIIEA के आंदोलन की सफलता को रेखांकित किया और बताया कि संगठित प्रयासों के कारण ही सरकार को स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी हटाना पड़ा। कॉ. मिश्रा ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आज समाज को बांटने और हर विरोध को राष्ट्रविरोधी ठहराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बीमा विधेयकों में हो रहे संशोधनों, 100% एफडीआई और एलआईसी के पुनः विनिवेश के प्रयासों का विरोध करने का आह्वान किया। सम्मेलन में ECZIEA के महामंत्री कॉ. त्रिनाथ डोरा ने कार्यकारिणी का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर प्रतिनिधियों ने विस्तृत चर्चा की। विशिष्ट अतिथि AIIEA के कोषाध्यक्ष कॉ. बी. एस. रवि ने देश की आर्थिक नीतियों और एलआईसी की प्रगति, व्यवसाय और सरकार एवं प्रबंधन के दृष्टिकोण पर भी चर्चा की। बीमा कर्मचारी संघ जमशेदपुर मंडल के अध्यक्ष अमित माइती, महा सचिव सुभाष कर्ण सह    बिहार, झारखंड और उड़ीसा से आए लगभग 250 प्रतिनिधियों और पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में यह सम्मेलन आरंभ हुआ, जो कल 21 सितंबर को भी जारी रहेगा।

    पूर्व मध्य क्षेत्र बीमा कर्मचारी संघ का सातवां त्रैवार्षिक सम्मेलन जमशेदपुर में शुरू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन न करना दुर्भाग्यपूर्णःसरयू राय
    Next Article सांसद खेल महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर

    Related Posts

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    गिरिडीह रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

    टाटा स्टील क्वार्टर खाली कराने पहुंची टीम का विरोध, एएसआई पर अवैध कब्जे का आरोप

    छपरा जंक्शन से नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

    5 महीने से वेतन नहीं मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों का सदर अस्पताल में धरना

    गिरिडीह नशामुक्त गिरिडीह का संकल्प: मीडिया, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से चलेगा जन-जागरूकता अभियान

    आपदा प्रबंधन को लेकर जमशेदपुर में विशेष प्रशिक्षण शुरू, एनडीआरएफ ने सिविल डिफेंस छात्रों को दिए रेस्क्यू के गुर

    विधायक पूर्णिमा साहू का प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.