झारखंड में 30 IPS अफसरों का तबादला
डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और ईसीबी के प्रभार से विमुक्त किया गया.
– वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.
– सुमन गुप्ता को रेल एडीजी बनाया गया.
– प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया.
– रांची आईजी मनोज कौशिक आईजी सीआईडी के प्रभार में रहेंगे.
– बोकारो आईजी के पद पर पदस्थापित क्रांति कुमार गडीदेशी आईजी मानवाधिकार बनाया गया.
– नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड के पद पर स्थापित किया गया.
– दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी बनाया गया.
– सीआईडी आईजी के पद पर पदस्थापित सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया और वह जेल आईजी के प्रभार में रहेंगे.
– सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी बनाया गया.
– आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का प्रभार दिया गया.
– सीआईडी डीआईजी के पद पर पदस्थापित संजीव कुमार को डीआईजी एसआईबी बनाया गया.
– चाईबासा एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया.
– शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी सब बनाया गया.
– चौथे मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच बनाया गया.
– पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया.
– देवघर के पद पर पदस्थापित अजीत पीटर डुंगडुंग को अगले आदेश तक संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया.
– रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी बनाया गया.
– अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया.
– एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी बनाया गया.
– अमित रेनू को चाईबासा एसपी बनाया गया.
– श्री सौरभ को देवघर एसपी बनाया गया.
– रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को रेल एसपी जमशेदपुर बनाया गया.
– दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया.
– अनिमेष नैथानी को एसीबी का एसपी बनाया गया.
– कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद बनाया गया.
– मनोज स्वर्गीयरी जैप तीन गोविंदपुर कमांडेंट बनाया गया.
– मूमल राजपुरोहित को जैप आठ का कमांडेंट बनाया गया.
– पारस राणा को सिटी एसपी रांची बनाया गया और उन्हें जैप 10 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.
– राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची बनाया गया और साथ ही उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभाव दिया गया.

