जिले के 102 गांवों में आदि सेवा केंद्रों का शुभारंभ
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा : जिले में आदि कर्मयोगी अभियान रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत 408 गांवों में से 102 गांवों में आज विलेज लेवल कार्यशालाएं आयोजित की गईं और आदि सेवा केंद्रों का शुभारंभ हुआ। लोहारंगी और जगन्नाथपुर ग्राम में केंद्र का उद्घाटन जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की प्रतिनिधि सुचिस्मिता सेनगुप्ता एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज ने किया। सेनगुप्ता ने कहा कि यह अभियान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका और सामाजिक विकास के लिए अहम कदम है। अगले दो दिनों में शेष 306 गांवों में भी कार्यशालाएं और केंद्र शुरू होंगे। बाद में उन्होंने उपायुक्त रवि आनंद से मिलकर विस्तृत चर्चा की।

