प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का सफाई अभियान
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया। न्यू टाउन स्थित बालिका विद्यालय में शुरू हुए इस अभियान के दौरान सुमित शरण ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कार्यक्रम प्रभारी कमलेश मंडल ने बताया कि आगामी दिनों में महापुरुषों की प्रतिमाओं, विद्यालयों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। मौके पर सुनील हांसदा, चंडी चरण दे, सुकुमार सरखेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

