TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक संघ का ज्ञापन, 20 सितम्बर को राजभवन घेराव
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, जामताड़ा इकाई ने जिला समाहरणालय में उपायुक्त रवि आनंद के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) अनिवार्यता संबंधी आदेश के विरोध में संघ ने इसे शिक्षकों के अधिकारों के खिलाफ बताते हुए पुनर्विचार याचिका दायर करने का निर्णय लिया। संघ का कहना है कि यह आदेश 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की नौकरी पर संकट उत्पन्न कर रहा है। जिला अध्यक्ष महेश्वर घोष ने कहा कि 20 सितंबर को शिक्षक राजभवन घेराव कर व्यापक विरोध करेंगे। मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

