हाय रे व्यवस्था! खाट पर रखकर गर्भवती महिला को नदी पार कराया ,सरकारी व्यवस्था फेल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पलामू : बिश्रामपुर प्रखंड के राजखाड़ अंबेडकर नगर में प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने खाट पर लिटाकर धुरिया नदी पार कराया। नदी में छाती तक पानी था, लेकिन एंबुलेंस या ममता वाहन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने जान जोखिम में डाल यह कदम उठाया।

सरकारी मदद नहीं मिलने के बाद महिला को निजी खर्च पर अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पुल नहीं होने से हर बार बाढ़ में उन्हें इसी तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

