Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘वोट बैंक’ की राजनीति से पूर्वोत्तर को नुकसान, अब विकास का इंजन बन रहा क्षेत्र : प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    ‘वोट बैंक’ की राजनीति से पूर्वोत्तर को नुकसान, अब विकास का इंजन बन रहा क्षेत्र : प्रधानमंत्री मोदी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘वोट बैंक’ की राजनीति से पूर्वोत्तर को नुकसान, अब विकास का इंजन बन रहा क्षेत्र : प्रधानमंत्री मोदी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    आइजोल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मिजोरम में 9,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की और कहा कि ‘वोट बैंक’ की राजनीति के कारण पूर्वोत्तर को पहले भारी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन अब यह क्षेत्र देश के विकास का इंजन बन रहा है।

    भारी बारिश के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित जनसभा में मोदी ने आइजोल-दिल्ली पहली राजधानी एक्सप्रेस और कई सड़क, रेल, ऊर्जा एवं खेल अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने 8,070 करोड़ रुपये की बैराबी-सैरंग रेल लाइन को मिजोरम के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह राज्य को देश के रेल नेटवर्क से जोड़ेगी और जीवन रेखा साबित होगी। मोदी ने कहा कि कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्यमशीलता पर जोर देने से पूर्वोत्तर तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 4,500 स्टार्टअप और 25 इनक्यूबेटर काम कर रहे हैं।

    प्रधानमंत्री ने जीएसटी दरों में कमी से आम लोगों को राहत मिलने और स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती होने की बात कही। उन्होंने भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर को दुनिया में सबसे तेज बताते हुए इसे राष्ट्र की ताकत बताया। इस मौके पर मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह, मुख्यमंत्री लालदुहोमा और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव उपस्थित थे।

    ‘वोट बैंक’ की राजनीति से पूर्वोत्तर को नुकसान अब विकास का इंजन बन रहा क्षेत्र : प्रधानमंत्री मोदी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस – 15 सितम्बर, 2025 आधुनिक तकनीक एवं मानवीय करुणा है लोकतंत्र की बुनियाद – ललित गर्ग 
    Next Article नेपाल में सुशीला कार्की का प्रधानमंत्री बनना महिला सशक्तीकरण का शानदार उदाहरण: मोदी

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.