Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लूटपाट करने वाले गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार, 6 नाबालिग शामिल एक महीने से लगातार कर रहे थे लूटपाट
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड हजारीबाग

    लूटपाट करने वाले गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार, 6 नाबालिग शामिल एक महीने से लगातार कर रहे थे लूटपाट

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    लूटपाट करने वाले गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार, 6 नाबालिग शामिल एक महीने से लगातार कर रहे थे लूटपाट

     

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    भिलाई:- जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में राहगीरों से मोबाइल व नकदी छिनतई करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। चाकू व कटर से हमला करने वाले इस गैंग के छह नाबालिग समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से 4 मोबाइल फोन, दो चाकू, एक कटर और 3 बाइक जब्त किया है।


    एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि एक महीने से दुर्ग जिले के भिलाई नगर, मोहन नगर, स्मृति नगर, वैशाली नगर, खुर्सीपार, जामुल और जेवरा सिरसा क्षेत्र में राहगीरों पर अचानक हमला कर मोबाइल, पर्स और नकदी लूटने की घटनाएं बढ़ रही थीं। आरोपी विरोध करने वालों पर चाकू और कटर से हमला कर मौके से फरार हो जाते थे। इन घटनाओं से आमजन में दहशत का माहौल था। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर एसीसीयू और थाना की संयुक्त टीम गठित की गई। घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की।
    जांच में तीन आरोपियों की पहचान हुई। आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम का खुलासा किया। बाद में पीड़ितों से आरोपियों की पहचान भी कराई गई, जिसमें उन्होंने उन्हें पहचान लिया। आरोपी टिल्ली उर्फ कुनाल, आलम और अनुज और छह नाबालिग को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। उनके मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की गई।

    *अलग-अलग थाना क्षेत्र में वारदात*
    एएसपी ने बताया कि14 प्रकरणों में आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें भिलाई नगर थाना क्षेत्र में चार, मोहन नगर एक, स्मृति नगर चौकी एक, वैशाली नगर -एक, खुर्सीपार दो, जामुल-एक और जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में 3 प्रकरण शामिल हैं।

    6 नाबालिग शामिल एक महीने से लगातार कर रहे थे लूटपाट लूटपाट करने वाले गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब झारखंड के आवासीय उपभोक्ताओं को जल संयोजन शुल्क में काफी राहत मिलेगीःसरयू राय
    Next Article यूसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ 16 सितंबर को धरना, आंदोलन की तैयारी तेज

    Related Posts

    ड्रग माफिया का सपना चकनाचूर! नालासोपारा से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, 70 किलो MD ड्रग्स जब्त!

    October 25, 2026

    वोट चोरी का शोर और लोकतंत्र की असली चुनौती

    October 25, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस (25 अक्टूबर) पर विशेष

    October 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ड्रग माफिया का सपना चकनाचूर! नालासोपारा से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, 70 किलो MD ड्रग्स जब्त!

    वोट चोरी का शोर और लोकतंत्र की असली चुनौती

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस (25 अक्टूबर) पर विशेष

    एक व्हाट्सएप चैट,स्क्रीनशॉट हत्या का आरोप और सुप्रीम कोर्ट का फैसला! -हत्या के केस में फैसले ने बढ़ा

    सीबीआई की बड़ी कार्रवाई! मुंबई की कंपनी पर ₹212 करोड़ का बैंक फ्रॉड केस, डायरेक्टर्स के घरों पर छापे

    खेती से लेकर पशुपालन तक, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

    सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो : कान्हु मुर्मू

    *फल दुकान में घुसा पुट्टी लदा ट्रक, पेड़ से टकराकर रुका

    मधुआबेड़ा में कोजागरी लक्ष्मी पूजा की तैयारियां पूरी

    जादूगोड़ा में पहली बार विजया मिलन समारोह, सभी पूजा समितियां सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.