Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डिजिफेस्ट “आरंभ 6.0” विद्यार्थियों के बीच ऑनलाइन प्रतियोगिता का द्वितीय और समापन समारोह आज संपन्न।
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा हजारीबाग

    डिजिफेस्ट “आरंभ 6.0” विद्यार्थियों के बीच ऑनलाइन प्रतियोगिता का द्वितीय और समापन समारोह आज संपन्न।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 13, 2025Updated:September 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डिजिफेस्ट “आरंभ 6.0” विद्यार्थियों के बीच ऑनलाइन प्रतियोगिता का द्वितीय और समापन समारोह आज संपन्न।विद्यार्थियों की कलात्मकता और रचनात्मकता को परिष्कृत करता है आरंभ डिजीफेस्ट

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की ओर से प्रति वर्ष आयोजित किया जाने वाला दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यक्रम “आरंभ 6.0 ” का आज द्वितीय और समापन दिवस था । द्वितीय दिवस पर तीन ऑनलाइन इवेंट आयोजित किए गए जो थे – नृत्य प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, और बेस्ट फ्रॉम वेस्ट कंपटीशन।
    नृत्य प्रतियोगिता की जज रही चाईबासा के शारदा संगीतालय की
    सुप्रसिद्ध नृत्यांगना स्निग्धा डे,

    रंगोली प्रतियोगिता की जज रही डी बी एम एस कॉलेज की शिक्षिका अमृता चौधरी । बेस्ट फ्रॉम वेस्ट कंपटीशन का जजमेंट किया महिला कॉलेज चाईबासा की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अर्पित सुमन टोप्पो ने।
    इस बार जजमेंट के दौरान जज की भूमिका में हमारे साथ हमारे महाविद्यालय की भूतपूर्व छात्रा नम्रता प्रधान , पूर्णिमा मंडल और विकास भगत भी जुड़े हुए थे।
    कॉलेज के अध्यक्ष श्री राम बचन और सचिव श्री गौरव बचन ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दिया।
    अपना वक्तव्य देते हुए प्रिंसिपल डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि
    शिक्षा में हम मेंटल हेल्थ पर जोर देते हैं और जो विद्यार्थी अपने अंदर की कला और कलाकार को जीवित रखे हुए हैं उनके मेंटल हेल्थ पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए सभी विद्यार्थी पुस्तकों का संग साथ रखते हुए कुछ कला कौशल को भी अपने साथ जोड़कर रखें।

    आज के कार्यक्रम में स्वागत भाषण दिया आई क्यू ए सी इंचार्ज डॉक्टर गंगा भोला ने और संचालन किया डॉ सुमन लता ने।


    नृत्य प्रतियोगिता का संचालन किया असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्या कर्मकार
    ने । रंगोली कंपीटिशन का संचालन किया असिस्टेंट प्रोफेसर मंजू गगराई ने , बेस्ट फ्रॉम वेस्ट का संचालन किया असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ किशन शर्मा ने ।
    आरंभ 6.0 को कोऑर्डिनेट किया लेक्चरर रश्मि लुगून ने साथ ही इस डिजिफेस्ट को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर भूपेश चंद ,डॉक्टर सतीश चंद्र, लेक्चरर संदीप कुमार सिंह, डॉक्टर दिनेश यादव, लेक्चरर अमृता सुरेन ,असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल कुमारी,लेक्चरर सूरज कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर किशन शर्मा और तकनीकी सहयोगी मुकेश मिश्रा की सक्रिय भूमिका रही।

    डिजिफेस्ट "आरंभ 6.0" विद्यार्थियों के बीच ऑनलाइन प्रतियोगिता का द्वितीय और समापन समारोह आज संपन्न।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज रेल संघर्ष समिति जमशेदपुर ज्योति मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस पर्यवेक्षक अनंत पटेल , विधायक नौसेरा गुजरात से जाकर सर्किट हाउस,
    Next Article अब झारखंड के आवासीय उपभोक्ताओं को जल संयोजन शुल्क में काफी राहत मिलेगीःसरयू राय

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.