Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुवा गोलीकांड शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गुवा गोलीकांड शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुवा गोलीकांड शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जगन्नाथपुर (पश्चिम सिंहभूम): गुवा गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में आज झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार (निबंधन रहित) तथा परिवहन विभाग के माननीय मंत्री श्री दीपक बिरुवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम गुवा गोलीकांड के शहीदों के शिलापट पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री बिरुवा ने कहा कि आंदोलनकारियों का सम्मान देने की पहल मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने की है। उन्होंने बताया कि 2014 में मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमन्त सोरेन ने गुवा आकर शहीदों के परिजनों को नौकरी देने का कार्य किया था। आंदोलनकारी पेंशन योजना में किए गए संशोधन, अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मइंया सम्मान योजना, मुफ्त बिजली सुविधा, मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना और उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना जैसे कई महत्वाकांक्षी कदमों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    मंत्री ने कहा कि गुवा गोलीकांड के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनके संघर्ष ने समाज को न्याय और अधिकार की लड़ाई के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सब मिलकर झारखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दें।

    इस अवसर पर नक्सली हिंसा में मारे गए व्यक्तियों के 04 आश्रितों और अनुकम्पा के आधार पर 06 आश्रितों को चतुर्थ वर्ग अनुसेवी पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही सर्वजन पेंशन योजना, उन्नति का पहिया साइकिल वितरण, व्यक्तिगत वन पट्टा, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना, ट्रैक्टर व कृषि यंत्र सहित विभिन्न परिसंपत्तियों का भी लाभुकों के बीच वितरण किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री निरल पुरती (विधायक, मझगांव), श्री दशरथ गागराई (विधायक, खरसावां), श्री सुखराम उरांव (विधायक, चक्रधरपुर), श्री सोनाराम सिंकू (विधायक, जगन्नाथपुर), श्री जगत मांझी (विधायक, मनोहरपुर), श्रीमती सविता महतो (विधायक, ईचागढ़), सुश्री लक्ष्मी सुरेन (अध्यक्ष, जिला परिषद), पुलिस उपमहानिरीक्षक कोल्हान रेंज श्री अनुरंजन क्रिस्टोपोट्टा, जिला उपायुक्त श्री चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

    गुवा गोलीकांड शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में
    Next Article मानगो के शंकोसाई रोड स्थित हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार, छत की डलाई कार्य प्रारंभ

    Related Posts

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    September 9, 2026

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    September 9, 2026

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    वर्दी की असली पहचान जनता का भरोसा

    जिंदल फाउंडेशन ने 10 OPSC सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

    चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने किया प्रसिद्ध चुंदरू धाम का निरीक्षण

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में विस्तार और मजबूती पर मंथन

    एसपी के सख्ती के बाद भी क्या बागडेहरी थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव का खेल चलता रहेगा?

    गरीब युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार, दो पीड़िताएं रेस्क्यू

    आत्महत्या: कारण, लक्षण और रोकथाम के उपाय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.