संकीर्णता से ऊपर उठने की जरूरत : बिशप
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। यूनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस की श्रद्धांजलि सभा रविवार को संत जोसेफ वेलफेयर सेंटर में सम्पन्न हुई।
बिशप तेलेस्फोर बिलुंग ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और स्व. रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दोनों महान नेताओं ने संकीर्णता से ऊपर उठकर सभी को जोड़ा और झारखंड को स्वरूप देने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि समाज को जाति-धर्म-भाषा से ऊपर उठकर समग्र सोच अपनानी चाहिए।

कार्यक्रम में झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, ब्रह्माकुमारी पायल बहन, साहित्यकार डॉ. राम कविंद्र सिंह, जामा मस्जिद के महासचिव जवादुल हुसैन सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे।

रविंद्र प्रसाद ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और सभी ने दीप प्रज्वलित कर संविधान के प्रति निष्ठा जताई। इस अवसर पर शिबू सोरेन के चारु चरण किस्कू और स्व. रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन को मानपत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने किया, जबकि स्वागत रेयाज शरीफ और धन्यवाद ज्ञापन सबन बारला ने दिया। बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


