मध्य विद्यालय बामडोल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बहरागोड़ा प्रखण्ड के पाथरी पंचायत के मध्य विद्यालय बामडोल में ‘शिक्षक दिवस’ का आयोजन किया गया इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। शिक्षकों ने केक काटकर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती मनाई। इस अवसर पर बच्चों ने अपने शिक्षकों को माला पहनाकर एवं विभिन्न प्रकार के उपहार देकर सम्मानित किया साथ ही आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर प्रधानाध्यापक चंद्र शेखर बेरा, शिक्षक पुलिन बिहारी कुईला,अनुप कुमार जाना, देबेंदु घोष, अनुपमा साव आदि उपस्थित थे


