Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद की दौड़ तेज, वरिष्ठ नेताओं में अवधेश सिंह, रजनीश सिंह समेत कई दावेदार मैदान में
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद की दौड़ तेज, वरिष्ठ नेताओं में अवधेश सिंह, रजनीश सिंह समेत कई दावेदार मैदान में

    कौन बनेगा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष
    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीSeptember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद की दौड़ तेज, वरिष्ठ नेताओं में अवधेश सिंह , रजनीश सिंह समेत कई दावेदार मैदान में

    धीरज कुमार सिंह
    जमशेदपुर। कांग्रेस की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के नए जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश नेतृत्व ने जिला पर्यवेक्षक के रूप में अनंत पटेल को नियुक्त किया है। वे देर रात जमशेदपुर पहुंचे और अगले 7 दिनों तक दावेदारों व पार्टी नेताओं से बातचीत करेंगे। इसके बाद जिलाध्यक्ष पद के लिए अंतिम नाम तय होगा।

     

    अध्यक्ष पद के लिए कई दिग्गज नेताओं ने दावेदारी पेश की है। इनमें अवधेश सिंह और रजनीश सिंह के नाम सबसे चर्चित हैं। अवधेश सिंह 1985 से कांग्रेस में सक्रिय हैं और विभिन्न कमेटियों में महामंत्री या उपाध्यक्ष के रूप में योगदान देते आए हैं। वहीं, रजनीश सिंह छात्र राजनीति से अपनी पहचान बनाने वाले नेता हैं और अपने तेवरों के लिए जाने जाते हैं।

    इसके अलावा आनंद बिहारी दुबे, जो अपनी दूसरी पारी की तैयारी में हैं, भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। साथ ही धर्मेंद्र सोरेनकर, बबलू झा, परविंदर सिंह, प्रिंस सिंह, प्रताप सिंह, राकेश कुमार साहू, अखिलेश सिंह यादव और विजय कुमार यादव भी सूची में शामिल हैं।

    पार्टी सूत्रों का कहना है कि पर्यवेक्षक सभी दावेदारों से उनके संगठनात्मक योगदान और जमीनी पकड़ पर बातचीत करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस बार निष्पक्ष रूप से जमीनी नेताओं को कमान सौंपी जानी चाहिए, अन्यथा पार्टी एक बार फिर चुनावी समय पर कमजोर साबित होगी।जल्द ही सर्वसम्मति या बहुमत के आधार पर नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

     


    बहरहाल पर्यवेक्षक परिसदन में और दावेदारों की परिक्रमा भी परिसदन के इर्द-गिर्द देखने को मिलने लगी है देखना है कि कांग्रेस अपनी पुरानी परंपरा पर चलती है या संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जमीनी कार्यकर्ता को कमान सौंपती है

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद की दौड़ तेज वरिष्ठ नेताओं अवधेश सिंह और रजनीश सिंह समेत कई दावेदार मैदान में
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरम पूजा में शामिल हुईं विधायक पूर्णिमा साहू, दी शुभकामनाएं
    Next Article जामताड़ा जिले के स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने जामताड़ा विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को खुला पत्र लिखा

    Related Posts

    ‘वीणा रानी पवन स्मृति सम्मान समारोह’ में साहित्य, कला और संस्कृति का संगम

    August 2, 2026

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    August 1, 2026

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ‘वीणा रानी पवन स्मृति सम्मान समारोह’ में साहित्य, कला और संस्कृति का संगम

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    कानून अराजकता के भय से नहीं चल सकता: लोकतंत्र में विधि के शासन का महत्व

    राष्ट्र निर्माण का समय: अजीत डोभाल और अमित शाह का युवाओं को संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.