शिक्षक दिवस पर बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ करेगा शिक्षकों का सम्मान नशा के दुष्परिणाम पर होगी विशेष परिचर्चा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से शिक्षकों को सम्मानित करने का कार्यक्रम मानगो डिमना रोड स्थित महेंद्र मैरिज हॉल में आयोजित होगा। संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि विगत 5 वर्षों से शिक्षकों के सम्मान का यह सिलसिला जारी है। इस बार प्राथमिक, मध्य, उच्च विद्यालय, इंटर व डिग्री कॉलेज के सरकारी, अर्धसरकारी एवं निजी संस्थानों के शिक्षक इसमें शामिल होंगे।

विकास सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज को अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। साथ ही, शहर में बढ़ती नशाखोरी को देखते हुए इस बार नशा के दुष्परिणाम पर विशेष परिचर्चा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें गणमान्य शिक्षक, प्रधानाध्यापक और प्राचार्य भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद छोटेलाल सिंह करेंगे।


